एक साथ कई लड़कियों से संबंध बनाते हुए पाकिस्तानी नेता का वीडियो वायरल, जानें क्या है मरियम नवाज से कनेक्शन

इस्लामाबाद. पाकिस्तान की राजनीति में एक वीडियो ने हंगामा मचा रखा है। वीडियो पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता मुहम्मद जुबैर का है, जिसमें वे कुछ महिलाओं को साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं। उनसे संबंध बनाते हुए दिख रहे हैं। ये वीडियो वायरल होने के बाद मुहम्मद जुबैर (सिंध के पूर्व गवर्नर) ने कहा कि वीडियो के साथा छेड़छाड़ की गई है। उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, इसके पीछे जो भी लोग हैं, उन्होंने बेहद घटिया और शर्मनाक हरकत की है। मैंने ईमानदारी के साथ अपने देश की सेवा की है। पाकिस्तान की बेहतरी के लिए अपनी आवाज उठाता रहूंगा। जानें वायरल वीडियो में क्या क्या है....?
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 30, 2021 7:11 AM IST / Updated: Sep 30 2021, 12:45 PM IST

15
एक साथ कई लड़कियों से संबंध बनाते हुए पाकिस्तानी नेता का वीडियो वायरल, जानें क्या है मरियम नवाज से कनेक्शन

वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो को कराची के एक फाइव स्टार होटल में शूट किया गया है। ये कुछ महीने पहले की बात है। इसमें एक शख्स एक से ज्यादा लड़कियों के साथ संबंध बनाते हुए दिख रहा है। पाकिस्तान के टीवी एंकर मंसूर अली खान ने बताया कि वीडियो को चार कैमरों से शूट किया गया है, जिन्हें अलग-अलग डायरेक्शन में रखा गया था। 

25

अभी 1 मिनट 7 सेकंड का वीडियो सामने आया है। जिन्होंने वीडियो शूट किया है उनके पास इसके और भी फुटेज होंगे। वीडियो में कुछ लोगों के बयान भी हैं, जिनका दावा है कि जुबैर लंबे वक्त से लड़कियों को नौकरी का लालच देकर उनका फायदा उठाते रहे हैं। जब वे सिंध के गवर्नर थे, तब भी उन्होंने ऐसा किया था।

35

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि जुबैर ने 10 लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया है। हालांकि अभी तक इस जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन जुबैर पर ऐसे कई आरोप लगते रहे हैं। 

45

मोहम्मद जुबैर उमर के भाई असद, इमरान खान की सरकार में मंत्री हैं। जुबैर को पाकिस्तानी फौज और ISI का करीबी बताया जाता है। अब बात आती है कि इस वीडियो को किसने बनाया। दरअसल, आरोप नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज पर लग रहा है। जुबैर नवाज के भाई शहबाज शरीफ की टीम के माने जाते हैं। मरियम का शहबाज और जुबैर से नहीं पटती है।  

55

मरियम नवाज ने कहा कि मुहम्मद जुबैर को कुछ समय से धमकियां मिल रही थी। मामला जुबैर का है। वे ही जानते हैं कि वास्तविकता क्या है। मेरे पास किसी का निजी वीडियो नहीं है। 

ये भी पढ़ें

आसमान में दिखी भगवान शिव की तीसरी आंख, किसी ने कहा- भगवान के हाथ का पंजा..जानें क्या है इसके पीछे मिस्ट्री

नर्क का दरवाजा, जहां रहते हैं जहरीले सांप, अंदर की तस्वीरें देखकर वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

बच्चे के दिमाग को खा गए कीड़े, दर्दनाक मौत के बाद पता चला, पार्क में खेलते वक्त हुई थी छोटी सी चूक

ये सांप काट ले तो इंसान का मांस तक पिघलने लगे, 22 लाख रु है कीमत, यहां रहते हैं दुनिया के सबसे डेंजर सांप

किसी लड़की के साथ सोए हैं/आप गर्भवती हैं/आपकी मौत हो गई...एक्सपर्ट से जानें क्या हैं इन सपनों के मतलब?

HIV से लेकर किडनी की बीमारी तक..दांत पहले ही बता देते हैं, जान लें दांतों से जुड़े 5 संकेतों का मतलब

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos