
Tricky Brain Teaser Questions: UPSC इंटरव्यू में कैंडीडेट्स से ट्रिकी रीजनिंग सवाल पूछे जाते हैं। इसका मकसद कैंडीडेट्स की logical thinking, probability की समझ, स्ट्रेटजी बनाने की क्षमता और प्रेशर में डिसीजन लेने का तरीका परखा जाता है। 100 कैदियों और 100 कमरों वाली पहेली इसी तरह की समस्या है। इसमें हर कैदी को लिमिटेड चांस मिलता है और सभी की सक्सेस एक-दूसरे से जुड़ी होती है। पहली नजर में लगता है हर कैदी के पास सफलता की संभावना बहुत कम है। लेकिन अगर सभी कैदी पहले से एक खास स्ट्रेटजी पर सहमत हों, तो ग्रुप सक्सेज की संभावना बढ़ जाती है। इस पहेली की शानदार खासियत यही है कि पर्सनल रूप से सबसे अच्छा दिखने वाला फैसला हमेशा पूरी टीम के लिए सबसे अच्छा नहीं होता। इसलिए इसे सॉल्व करते समय probability, pattern और information-sharing को एक साथ समझना पड़ता है। आइए समझते हैं सवाल और जवाब का पूरा पैटर्न...
सवाल - मान लीजिए एक जेल में 100 कैदी हैं और सामने 100 बंद कमरे हैं। हर कमरे में 1 से 100 तक कोई एक नंबर लिखा है। इन कमरों में कैदियों के नंबर भी किसी रैंडम क्रम में रखे गए हैं। हर कैदी को अकेले कमरे में जाकर अधिकतम 50 कमरे खोलने की इजाजत है। उसे अपना नंबर मिल गया तो वह सफल माना जाएगा। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण नियम यह है कि अगर 100 में से एक भी कैदी अपना नंबर नहीं खोज पाता, तो सभी कैदी फेल हो जाएंगे। कैदी पहले से प्लान बना सकते हैं, लेकिन कमरे देखने के बाद एक-दूसरे को कुछ बताएंगे नहीं।
सबसे तगड़ी स्ट्रेटजी: “Cycle Strategy”
कमरा 37 → नंबर 82
कमरा 82 → नंबर 14
कमरा 14 → नंबर 56
कमरा 56 → नंबर 37
तो कैदी 37 को 4 कदम में अपना नंबर मिल गया।
यह अरेंजमेंट दरअसल नंबरों की साइकल्स बनाती है।
50 कमरे की सीमा कैसे काम करती है?
हर permutation में अलग-अलग साइकल्स बनते हैं। अगर किसी साइकल की लंबाई 50 या उससे कम है, तो उस साइकल में मौजूद हर कैदी अपना नंबर खोज सकता है। लेकिन अगर कोई साइकल 50 से लंबी है, तो उस साइकल के कैदी अपने नंबर तक 50 कमरों में नहीं पहुंच पाएंगे और पूरी टीम असफल हो जाएगी। इसलिए सभी 100 कैदियों की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि रैंडम अरेंजमेंट में 51 या उससे ज्यादा लंबाई वाली कोई साइकल न बने। इस स्ट्रेटजी की ग्रुप सक्सेज की संभावना लगभग 31% होती है।
यह पहेली नजर में कम लग सकती है, लेकिन अगर हर कैदी 50 रैंडम कमरे चुनता, तो सभी 100 के सफल होने की संभावना लगभग ना के बराबर होती।
इस पहेली का असली मैसेज है -
“Random guessing के बजाय information structure और coordinated strategy का यूज करें।”
ये भी पढ़ें- UPSC Interview Questions: 3 और 5 लीटर के बर्तन से 4 लीटर पानी कैसे नापेंगे? IAS का ये ट्रिकी सवाल घुमा देगा दिमाग
जवाब: पहला स्विच कुछ देर चालू करके बंद करें। दूसरा चालू रखें और कमरे में जाएं।
जलता बल्ब = दूसरा स्विच
बंद लेकिन गर्म बल्ब = पहला स्विच
बंद और ठंडा = तीसरा स्विच
ट्रिक: रोशनी के साथ गर्मी को भी clue बनाना है।
जवाब: पहली रस्सी के दोनों सिरों और दूसरी के एक सिरे को एक साथ जलाएं। पहली 30 मिनट में खत्म होगी। उसी समय दूसरी रस्सी का दूसरा सिरा जला दें। उसका बचा हिस्सा 15 मिनट में जलेगा।
सही जवाब: 30 + 15 = 45 मिनट।
जवाब: 5L भरें → 3L भरने के बाद 5L में 2L बचाएं → 3L खाली करें → 2L उसमें डालें → 5L फिर भरें → 3L वाले में सिर्फ 1L डालकर उसे पूरा करें। अब 5L वाले में 4L बचेंगे।
जवाब: 3 बनाम 3 तौलें। अगर बराबर हैं तो बची 2 में भारी गेंद है। अगर बराबर नहीं हैं तो भारी वाली 3 में है। फिर उन 3 में से 2 को तौलकर भारी गेंद पहचान लें।
जवाब: इसे 3-3-3-3 के समूहों में बांटकर पहली weighing से संभावनाओं को कम करना होगा। दूसरी weighing में संदिग्ध समूह की तुलना और तीसरी में अंतिम दो-तीन संभावनाओं को अलग किया जाता है।
जवाब: पहले बकरी ले जाएं। वापस अकेले आएं। भेड़िया ले जाएं और बकरी वापस लाएं। फिर घास ले जाएं। अंत में वापस जाकर बकरी ले आएं। ऐसी स्थिति न बनने दें जिसमें भेड़िया बकरी के साथ या बकरी घास के साथ अकेली रह जाए।
जवाब: बोतलों को binary numbering दें। हर टेस्ट स्ट्रिप एक binary bit की तरह काम करेगी। प्रत्येक बोतल के नमूने को उसके binary code के अनुसार अलग-अलग strips पर डालें। परिणामों का पैटर्न जहरीली बोतल का नंबर बताएगा।
ये भी पढ़ें- UPSC Interview के ये 10 ट्रिकी सवाल घुमा देंगे दिमाग, जवाब देने से पहले 2 बार पढ़िए सवाल
जवाब: 7 रेस। पहले 5 ग्रुप्स की 5 रेस कराएं। फिर प्रत्येक रेस के विजेता की 6वीं रेस कराएं। उसके परिणाम से संभावित टॉप-3 को सीमित करें और 7वीं रेस में अंतिम दावेदारों को दौड़ाएं।
जवाब: “सेब+संतरा” वाले label वाले बॉक्स से एक फल निकालें। चूंकि यह लेबल्स गलत है, उसमें मिक्स्ड फल नहीं हो सकते। जो फल निकले, उसी आधार पर बाकी दोनों बक्सों की पहचान की जा सकती है।
ट्रिक: जिस बॉक्स की जानकारी सबसे ज्यादा निश्चित है, वहीं से शुरुआत करें।
जवाब: वह दूसरों के जवाब और उनकी चुप्पी/अनिश्चितता को भी इन्फॉर्मेशन की तरह इस्तेमाल करता है। यदि किसी व्यक्ति को दूसरों की टोपी देखकर भी तुरंत जवाब नहीं मिला, तो उससे कुछ संभावनाएं खत्म हो जाती हैं। यही कटौती आगे की संभावना को एक रंग तक सीमित कर देता है।
ट्रिक: केवल दिखाई देने वाली जानकारी नहीं, बल्कि दूसरे व्यक्ति ने क्या रिजल्ट नहीं निकाला, यह भी क्लू हो सकता है।
1. सवाल को कम से कम 2 बार पढ़ें। पहली बार समस्या समझें और दूसरी बार छिपे हुए क्लू को खोजें।
2. टारगेट फिक्स करें। पहले यह तय करें कि आपको आखिर क्या साबित या हासिल करना है। 100 कैदियों वाली पहेली में टारगेट सिर्फ एक कैदी को बचाना नहीं, बल्कि सभी 100 कैदियों की ग्रुप सक्सेस की संभावना बढ़ाना था।
3. Constraints (प्रतिबंध) लिखें। समस्या की सीमाएं पहचानें -
4. Random Guessing से बचें। अगर समस्या में पैटर्न या स्ट्रक्चर मौजूद है, तो उसका फायदा उठाएं।
Random choice < Structured strategy
5. हर स्टेप्स का रिजल्ट चेक करें। एक कदम के बाद नई इन्फॉर्मेशन मिलती है। उस इन्फॉर्मेशन को अगले कदम में यूज करें।
6. Probability और Worst Case दोनों सोचें। खुद से 2 सवाल पूछें -
'सबसे खराब स्थिति क्या हो सकती है?'
और
'मेरी strategy उस कंडीशन को कैसे हैंडल करेगी?'
Note: यही अप्रोच 100 कैदी वाली पहेली में साइकल स्ट्रेटजी की असली ताकत है।