अगर आज मंगलवार है तो 100 दिन बाद कौन-सा दिन होगा? 7 सेकंड में जानें कैलेंडर रीजनिंग की आसान ट्रिक

Published : Aug 03, 2026, 07:02 PM IST
Calendar Reasoning Questions

सार

Calendar Reasoning Questions: जानिए कैलेंडर और दिन-तारीख के लॉजिकल रीजनिंग सवाल सेकंडों में हल करने की आसान ट्रिक। SSC, बैंक, रेलवे समेत कई परीक्षाओं में पूछे जाने वाले ट्रिकी सवाल और उनके जवाब।

Calendar Questions with Answers: कैलेंडर और दिन-तारीख से जुड़े लॉजिकल रीजनिंग सवाल परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इन सवालों में सप्ताह के दिनों, महीनों और तारीखों के आधार पर सही दिन बताना होता है। आसान लगने वाले इन सवालों को देखकर कैंडीडेट अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं। इस तरह के सवाल SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, RRB NTPC, RRB Group D, IBPS PO, IBPS Clerk, SBI PO, SBI Clerk, UPSC CSAT, CDS, NDA, AFCAT, CAPF, State PSC, CET, Police SI/Constable की परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। अगर आपको वीक साइकल और भाग (Division) की सिंपल ट्रिक पता हो, तो इस तरह के सवाल कुछ ही सेकंड में सॉल्व हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस तरह के कुछ ट्रिकी सवाल और उनके जवाब...

सवाल - अगर आज मंगलवार है तो 100 दिन बाद कौन-सा दिन होगा?

सही जवाब - गुरुवार।

जवाब को डिटेल में समझिए...

एक वीक में 7 दिन होते हैं।

हमें पता करना है कि 100 दिन बाद कौन-सा दिन होगा।

पहला स्टेप - 100 ÷ 7 = 14 वीक और शेष 2 दिन क्योंकि,

7 × 14 = 98

100 – 98 = 2

मतलब 100 दिन बाद, आज के दिन से 2 दिन आगे होगा।

दूसरा स्टेप - आज = मंगलवार

1 दिन बाद = बुधवार

2 दिन बाद = गुरुवार

सही उत्तर - 100 दिन बाद गुरुवार होगा।

सवाल को सॉल्व करने का सिंपल फॉर्मूला

  • पहले कुल दिनों को 7 से भाग दें।
  • जो शेष (Remainder) बचे, उतने दिन आगे काउंट कर लें।
  • अगर शेष 0 आए, तो वही दिन होगा।

सवाल - अगर आज सोमवार है, तो 50 दिन बाद कौन-सा दिन होगा?

जवाब - 50 ÷ 7 = 7 सप्ताह, शेष 1

सोमवार + 1 = मंगलवार

सवाल - अगर आज शुक्रवार है, तो 365 दिन बाद कौन-सा दिन होगा?

जवाब - 365 ÷ 7 = शेष 1

शुक्रवार + 1 = शनिवार

सवाल - अगर आज रविवार है, तो 28 दिन बाद कौन-सा दिन होगा?

जवाब - 28 ÷ 7 = शेष 0

रविवार

सवाल - अगर आज बुधवार है, तो 45 दिन बाद कौन-सा दिन होगा?

जवाब - 45 ÷ 7 = शेष 3

बुधवार → गुरुवार → शुक्रवार → शनिवार

सवाल - अगर आज शनिवार है, तो 200 दिन बाद कौन-सा दिन होगा?

जवाब - 200 ÷ 7 = शेष 4

शनिवार → रविवार → सोमवार → मंगलवार → बुधवार

सवाल - अगर आज गुरुवार है, तो 90 दिन बाद कौन-सा दिन होगा?

जवाब - 90 ÷ 7 = शेष 6

गुरुवार से 6 दिन आगे = बुधवार

सवाल - अगर आज मंगलवार है, तो 700 दिन बाद कौन-सा दिन होगा?

जवाब - 700 ÷ 7 = शेष 0

मंगलवार

ये भी पढ़ें- Blood Relation Quiz: A, B, C और D के रिश्ते का जवाब सिर्फ तेज दिमाग वाले ही दे पाएंगे

सवाल - अगर आज शुक्रवार है, तो 99 दिन बाद कौन-सा दिन होगा?

जवाब - 99 ÷ 7 = शेष 1

शनिवार

सवाल - अगर आज गुरुवार है, तो 1000 दिन बाद कौन-सा दिन होगा?

जवाब - 1000 ÷ 7 = शेष 6

गुरुवार से 6 दिन आगे = बुधवार

सवाल - अगर आज सोमवार है, तो 730 दिन बाद कौन-सा दिन होगा?

जवाब - 730 ÷ 7 = शेष 2

सोमवार → मंगलवार → बुधवार

ये भी पढ़ें- Logical Reasoning Trick: 3 लोग-3 शहर और 2 क्लू...क्या आप बता सकते हैं सही जवाब? 99% लोग हो जाते हैं कन्फ्यूज

ट्रिकी सवाल को सॉल्व करने का ट्रिक

  • वीक में हमेशा 7 दिन होते हैं।
  • दिए गए दिन को 7 से भाग दें।
  • शेष (Remainder) ही असली जवाब बताया है।
  • शेष 0 = वही दिन।
  • शेष 1 = एक दिन आगे।
  • शेष 2 = दो दिन आगे... इसी तरह आगे गिनें।

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

बड़ों के पैर क्यों छूते हैं? चरण स्पर्श का असली महत्व क्या है? श्रीराम-श्रीकृष्ण और पांडवों से सीखिए बड़ों के सम्मान की परंपरा
हाथ पर कलावा क्यों बांधा जाता है? राजा बलि से लेकर इंद्र तक जुड़ी हैं ये मान्यताएं