Coins Puzzle: सिर्फ 30 सेकंड में हल करें ₹5 और ₹10 के सिक्कों वाला सवाल

Published : Aug 07, 2026, 06:23 PM IST
Coin Based Maths Questions

सार

Coin Based Maths Questions: सिक्कों और नोटों की गिनती वाले सवालों में नहीं होगी कोई उलझन! जानिए सिर्फ 2 समीकरण और आसान फॉर्मूले की ऐसी ट्रिक, जो सेकंडों में जवाब दिलाएगी।

Coin Counting Problems: एग्जाम्स में सिक्कों, नोटों और वस्तुओं की संख्या पर बेस्ड मैथ के सवाल काफी आते हैं। ये सवाल देखने में सिंपल लगते हैं, लेकिन सही समीकरण (Equation) न बनाने पर कैंडीडेट अक्सर उलझ जाते हैं। इस तरह के सवाल SSC CGL, SSC CHSL, RRB NTPC, बैंकिंग, पुलिस भर्ती, NDA और राज्य में होने वाली परीक्षाओं में आते हैं। अगर आपको सिर्फ एक आसान फॉर्मूला और 2 समीकरण बनाने का ट्रिक पता हो, तो इस तरह के सवाल कुछ ही सेकंड में सॉल्व किया जा सकता है। आइए इस तरह के सवालों को सिंपल ट्रिक्स की मदद से सॉल्व करते हैं...

सवाल - एक शख्स के पास ₹5 और ₹10 के सिक्के हैं। कुल 20 सिक्के हैं और कुल अमाउंट ₹150 है। दोनों प्रकार के सिक्कों की संख्या बताइए।

सवाल को सॉल्व करने का 2 ट्रिक समझ लें...

मान लेते हैं -

₹5 के सिक्के = x

₹10 के सिक्के = y

कुल सिक्केः x + y = 20

कुल अमाउंटः 5x + 10y = 150

दूसरे समीकरण को 5 से भाग दें: x + 2y = 30

अब दोनों समीकरणों का अंतर लें -

(x + 2y) − (x + y) = 30 − 20

y = 10

अब x = 20 − 10 = 10

सही जवाब होगा -

₹5 के सिक्के = 10

₹10 के सिक्के = 10

चेक करें -

10 × 5 = 50

10 × 10 = 100

कुल = ₹150

ऊपर के सवाल को सॉल्व करने का दूसरा फॉर्मूला -

अगर कुल सिक्के = N

छोटे सिक्के का मूल्य = a

बड़े सिक्के का मूल्य = b

कुल राशि = T

तो बड़े मूल्य वाले सिक्कों की संख्याः (T − aN) ÷ (b − a)

छोटे मूल्य वाले सिक्कों की संख्या: N − (बड़े सिक्कों की संख्या)

इस सवाल में-

N = 20

a = 5

b = 10

T = 150

बड़े (₹10) के सिक्के:

(150 − 5×20) ÷ (10−5)

= (150−100) ÷5

= 10

छोटे (₹5) के सिक्के: 20−10 = 10

सिक्कों से जुड़े इसी तरह के और सवाल-जवाब...

सवाल - ₹2 और ₹5 के कुल 30 सिक्के हैं। कुल अमाउंट ₹90 है।

सही जवाब - ₹2 = 20, ₹5 = 10

सवाल - ₹5 और ₹10 के कुल 24 सिक्के हैं। कुल अमाउंट ₹180 है।

सही जवाब - ₹5 = 12, ₹10 = 12

ये भी पढ़ें- Math Shortcut: 2 संख्याओं का योग 100 और अंतर 20, बड़ी संख्या क्या होगी? इंटरव्यू और एग्जाम का फेवरेट सवाल

सवाल - ₹1 और ₹2 के कुल 40 सिक्के हैं। कुल अमाउंट ₹60 है।

सही जवाब - ₹1 = 20, ₹2 = 20

सवाल - ₹2 और ₹10 के कुल 25 सिक्के हैं। कुल अमाउंट ₹130 है।

सही जवाब - ₹2 = 15, ₹10 = 10

सवाल - ₹5 और ₹20 के कुल 18 सिक्के हैं। कुल अमाउंट ₹210 है।

सही जवाब - ₹5 = 10, ₹20 = 8

सवाल - ₹10 और ₹20 के कुल 16 सिक्के हैं। कुल राशि ₹220 है।

सही जवाब - ₹10 = 10, ₹20 = 6

सवाल - ₹2 और ₹5 के कुल 40 सिक्के हैं। कुल अमाउंट ₹140 है।

सही जवाब - ₹2 = 20, ₹5 = 20

सवाल - ₹1 और ₹5 के कुल 30 सिक्के हैं। कुल अमाउंट ₹70 है।

सही जवाब - ₹1 = 20, ₹5 = 10

ये भी पढ़ें- Blood Relation Questions: 'मेरे पति की मां मेरी मां की बेटी है', क्या 30 सेकंड में बता सकते हैं सही रिश्ता?

सवाल - ₹5 और ₹10 के कुल 30 सिक्के हैं। कुल अमाउंट ₹250 है।

सही जवाब - ₹5 = 10, ₹10 = 20

सवाल - ₹10 और ₹50 के कुल 20 सिक्के हैं। कुल अमाउंट ₹600 है।

सही जवाब - ₹10 = 10, ₹50 = 10

सिक्कों से जुड़े सवाल कौन-कौन से एग्जाम्स में आते हैं?

SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, SSC GD, RRB NTPC, RRB Group D, IBPS PO, IBPS Clerk, SBI PO, SBI Clerk, LIC AAO, UPSC CSAT, NDA, CDS, AFCAT, Delhi Police, CRPF, CISF, BSF, State Police, UPSSSC PET, BPSC, UPPSC, CUET, Sainik School, Navodaya Entrance.

सिक्कों से जुड़े सवाल को सॉल्व करने का Best Formula

अगर 2 प्रकार के सिक्के हों, तो...

  • कुल सिक्के = N
  • छोटा सिक्का = a
  • बड़ा सिक्का = b
  • कुल राशि = T
  • ट्रिकः बड़े सिक्कों की संख्या = (T − aN) ÷ (b − a)
  • छोटे सिक्कों की संख्या = N − बड़े सिक्कों की संख्या
  • यह फॉर्मूला ज्यादातर दो-प्रकार के सिक्कों/नोटों वाले प्रश्नों में डायरेक्ट यूज किया जा सकता है।

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

क्या रात का बचा हुआ प्रसाद सुबह खा सकते हैं? बासी प्रसाद को लेकर दूर करें अपनी उलझन
Walking Tips: रोज कितने कदम चलना चाहिए? उम्र के हिसाब से जानें बच्चों-युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों का सही टारगेट