Sum and Difference Questions: 2 संख्याओं का योग 100 और अंतर 20... क्या आप 10 सेकंड में बड़ी संख्या बता सकते हैं? SSC, Railway, Banking समेत सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जानें आसान मैथ्स ट्रिक्स।
SSC Maths Tricks: अगर आपसे पूछा जाए - '2 संख्याओं का योग 100 और अंतर 20 है। बड़ी संख्या क्या होगी?' तो क्या आप इसका आंसर कुछ सेकंड में दे पाएंगे? इस तरह के सवाल पहली नजर में तो सिंपल लगते हैं, लेकिन एग्जाम में समय की कमी के चलते कैंडिडेट्स अक्सर गलत आंसर लिख देते हैं। इस तरह के सवाल SSC, Railway, Banking, Police, NDA, CDS, CUET और स्टेट में होने वाली परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। सही ट्रिक और फॉर्मूला पता हो, तो इन सवालों को 10-15 सेकंड में सॉल्व किया जा सकता है। नीचे देखिए इस तरह के कुछ सवाल और उनके जवाब...
सवाल - 2 संख्याओं का योग 100 और अंतर 20 है। बड़ी संख्या क्या होगी?
जवाब का प्रोसेस क्या होगा -
मान लेते हैं -
बड़ी संख्या = x
छोटी संख्या = y
उस कंडीशन में,
x + y = 100
x − y = 20
दोनों समीकरण को प्लस कर दें...
x + y + x − y = 100 + 20
2x = 120
x = 60
छोटी संख्या
100 − 60 = 40
सही आंसर -
बड़ी संख्या = 60
छोटी संख्या = 40
इस सवाल को एक और ट्रिक से सॉल्व किया जा सकता है...
अगर-
योग = S
अंतर = D
तो
बड़ी संख्या = (S + D) ÷ 2
छोटी संख्या = (S − D) ÷ 2
इस प्रश्न में
(100 + 20) ÷ 2 = 60
(100 − 20) ÷ 2 = 40
योग = S
अंतर = D
बड़ी संख्या = (S + D) ÷ 2
छोटी संख्या = (S − D) ÷ 2
आइए जानते हैं कुछ और सवाल-जवाब
सवाल - 2 संख्याओं का योग 80 और अंतर 10 है। बड़ी और छोटी संख्या क्या होगी?
सही जवाब - 45 और 35
सवाल - 2 संख्याओं का योग 150 और अंतर 30 है। बड़ी और छोटी संख्या क्या होगी?
सही जवाब - 90 और 60
ये भी पढ़ें- Blood Relation Questions: 'मेरे पति की मां मेरी मां की बेटी है', क्या 30 सेकंड में बता सकते हैं सही रिश्ता?
सवाल - 2 संख्याओं का योग 72 और अंतर 18 है। बड़ी और छोटी संख्या क्या होगी?
सही जवाब - 45 और 27
सवाल - 2 संख्याओं का योग 90 और अंतर 24 है। बड़ी और छोटी संख्या क्या होगी?
सही जवाब - 57 और 33
सवाल - 2 संख्याओं का योग 64 और अंतर 16 है। बड़ी और छोटी संख्या क्या होगी?
सही जवाब - 40 और 24
ये भी पढ़ें- Reasoning Quiz: क्या आप 20 सेकंड में हल कर सकते हैं यह Mathematical Operations सवाल?
सवाल - 2 संख्याओं का योग 200 और अंतर 40 है। बड़ी और छोटी संख्या क्या होगी?
सही जवाब - 120 और 80
सवाल - 2 संख्याओं का योग 56 और अंतर 12 है। बड़ी और छोटी संख्या क्या होगी?
सही जवाब - 34 और 22
सवाल - 2 संख्याओं का योग 140 और अंतर 20 है। बड़ी और छोटी संख्या क्या होगी?
सही जवाब - 80 और 60
सवाल - 2 संख्याओं का योग 96 और अंतर 8 है। बड़ी और छोटी संख्या क्या होगी?
सही जवाब - 52 और 44
सवाल - 2 संख्याओं का योग 250 और अंतर 50 है। बड़ी और छोटी संख्या क्या होगी?
सही जवाब - 150 और 100
कौन-कौन से एग्जाम में आते हैं इस तरह के सवाल?
SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, SSC GD, RRB NTPC, RRB Group D, Banking (IBPS PO/Clerk, SBI PO/Clerk), NDA, CDS, AFCAT, Delhi Police, CRPF, CISF, BSF, State Police, UPSSSC PET, BPSC, UPPSC, MPPSC, CUET, Navodaya एवं Sainik School प्रवेश परीक्षा।
