
E Se Muhavare: हिंदी भाषा की खूबसूरती सिर्फ उसके शब्दों में नहीं, बल्कि उन शब्दों के पीछे छिपे भावों में भी है। ‘ए’ अक्षर से शुरू होने वाले मुहावरे इसका शानदार एग्जाम्पल हैं। इन मुहावरों के जरिए मेहनत, एकता, समझदारी, समानता, संघर्ष और रिश्तों जैसी कई स्थितियों को बेहद कम शब्दों में प्रभावी ढंग से बताया जा सकता है। जैसे ‘एड़ी-चोटी का जोर लगाना’ किसी काम को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगाने को कहा जाता है, जबकि ‘एक और एक ग्यारह’ एकता की ताकत को दिखाता है। इसी तरह ‘एक अनार सौ बीमार’ किसी लिमिटेड चीज के लिए बहुत ज्यादा दावेदार होने की कंडीशन को बताता है और ‘एक हाथ से ताली न बजना’ दो पक्षों की जिम्मेदारी या गलती की ओर इशारा करता है। छात्र-छात्राओं और परीक्षा की तैयारी कर रहे कैंडीडेट्स को अक्सर इस तरह के मुहावरों से होकर गुजरना पड़ता है। अर्थ और प्रयोग से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।
1 - 'एड़ी-चोटी का जोर लगाना' मतलब - पूरा प्रयास करना या बहुत ज्यादा मेहनत करना या किसी काम को करने के लिए पूरी ताकत झोंक देना।
2 - 'एड़ी-चोटी का पसीना एक करना' मतलब - बहुत मेहनत करना।
3 - 'एक आंख से देखना' मतलब - पक्षपात ना करना या सबको एक समान जैसा समझना या सबके साथ एक जैसा व्यवहार करना।
4 - 'एक और एक ग्यारह' मतलब - एकता में शक्ति या एक साथ मिलकर किसी काम को करने पर हिम्मत बढ़ जाती है।
5 - 'एक अनार सौ बीमार' मतलब - चाहने वाले बहुत (कोई चीज कम हो और उसे पाने वाले बहुत लोग हों)।
6 - 'एक हाथ से ताली न बजना' मतलब - दोनों पक्षों का जिम्मेदार होना या झगड़े में दोनों की गलती होना।
7 - 'एक ही थैली के चट्टे-बट्टे' मतलब - समान चरित्र वाले लोग या एक समान सोच वाले लोग।
8 - 'एक ही नाव में सवार होना' मतलब - समान स्थिति में होना या सबकी हालत एक जैसी होना।
9 - 'एक ही लाठी से हांकना' मतलब - सबको एक समान समझना या सबको एक नजर से देखना।
10 - 'एक मुंह दो बातें' मतलब - कथनी में विरोधाभास या अपनी ही कही गई बात से पलट जाना या मुकर जाना।
ये भी पढ़ें- ‘उ’ से शुरू होने वाले 50 मुहावरे, ‘उंगली उठाना’ से ‘उलझन में डालना’ तक जानें सबके अर्थ
11 - 'एक पंथ दो काज करना' मतलब - एक काम से 2 फायदा मिलना। इसे 'Kill two birds with one stone' मतलब 'एक तीर से दो शिकार' भी कहते हैं।
12 - 'एक से इक्कीस होना' मतलब - बहुत प्रगति करना, तरक्की करना।
13 - 'एक टांग पर खड़ा होना' मतलब - लगातार प्रयास करना या दोस्त-यार या पड़ोसी की मदद के लिए अक्सर तैयार रहना।
14 - 'एक हाथ का खेल' मतलब - बहुत आसान काम या वो काम जो बिना ज्यादा मेहनत को हो जाए।
15 - 'एक न चलना' मतलब - कोई उपाय काम न करना या किसी की ना सुनना।
16 - 'एक-एक की खबर लेना' मतलब - सबको सबक सिखाना या सबको बढ़िया से फटकारना या सबसे हिसाब चुकता करना।
17 - 'एक से भले दो' मतलब - साथ से लाभ या अगर दो लोग मिलकर कोई काम करेंगे तो काम जल्दी होगा। काम आसान हो जाएगा।
18 - 'एक म्यान में दो तलवारें' मतलब - 2 ताकतवर शख्स साथ नहीं रह सकते, उनके बीच विवाद होना पक्का है।
19 - 'एक ही रंग में रंगना' मतलब - समान बना देना या किसी विचार के साथ जुड़ जाना। या सब मिलकर एक हो जाना।
20 - 'एक ही घाट का पानी पीना' मतलब - बहुत ज्यादा अनुभव होना या देश-दुनिया घूमकर समझदार बन जाना।
21 - 'एक ही राग अलापना' मतलब - एक ही बात दोहराना या किसी बात को बार-बार रिपीट करना। या अपनी ही बात बार-बार कहना और दूसरे की बात को न सुनना।
ये भी पढ़ें- ‘इ’ से शुरू होने वाले 20 मुहावरे, इनका मतलब जानकर कहेंगे- ये तो रोज सुनते हैं!
22 - 'एक ही सांचे में ढला' मतलब - समान स्वभाव वाला या दो लोगों का विचार एक जैसा होना।
23 - 'एक ही नाव में पैर रखना' मतलब - एक साथ दो काम ना करना।