I Se Shuru Hone Wale Muhavare: ‘इ’ से शुरू होने वाले कौन-से मुहावरे रोजमर्रा की भाषा से लेकर परीक्षा तक सबसे ज्यादा काम आते हैं? जानें इनके अर्थ और रोचक प्रयोग।
I Se Muhavare: हिंदी भाषा में मुहावरों का यूज किसी बात को कम शब्दों में अच्छे ढंग से कहने के लिए होता है। ‘इ’ अक्षर से शुरू होने वाले मुहावरे भी रोजमर्रा की बातचीत से लेकर लिखने-पढ़ने और एग्जाम तक काफी उपयोगी हैं। इनमें इंसान के व्यवहार, सोच, चालाकी, विरोध, सिद्धांत और परिस्थितियों को रोचक अंदाज में व्यक्त किया जाता है। जैसे ‘ईद का चांद होना’ का अर्थ है बहुत दिनों बाद दिखाई देना, जबकि ‘ईंट का जवाब पत्थर से देना’ किसी बात का कड़ा विरोध या जवाब देने के लिए कहा जाता है। इसी तरह ‘इशारे पर नचाना’ किसी व्यक्ति को अपने कंट्रोल में रखने और ‘ईमान की आवाज सुनना’ अंतरात्मा की बात मानने के अर्थ में यूज होता है। छात्रों के लिए भी ये मुहावरे महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि हिंदी व्याकरण और कंपटीटिव परीक्षाओं में मुहावरों के अर्थ, प्रयोग और सही ऑप्शन से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।
नीचे देखिए ‘इ’ अक्षर से शुरू होने वाले 20 मुहावरों की लिस्ट और उनके अर्थ
1 - 'इधर-उधर की हांकना' मतलब - बेकार की बातें करना या हवा-हवाई बातें करना
2 - 'इधर का उधर करना' मतलब - वस्तु या बात बदल देना
3 - 'इधर-उधर मुंह मारना' मतलब - कई जगह प्रयास करना
4 - 'इधर-उधर भटकना' मतलब - निश्चित दिशा न होना या किसी सही रास्ते पर ना होना
5 - 'इधर-उधर ताकना' मतलब - ध्यान भटकाना
6 - 'इक्का-दुक्का होना' मतलब - बहुत कम होना
7 - 'इक्के का इक्का होना' मतलब - बहुत चालाक होना
8 - 'ईंट का जवाब पत्थर से देना' मतलब - कड़ा विरोध दर्ज करना
9 - 'ईंट से ईंट बजाना' मतलब - पूरी तरह नष्ट करना या किसी को उसकी औकात याद दिला देना
10 - 'ईद का चांद होना' मतलब - बहुत दिनों बाद दिखाई देना
11 - 'ईमान बेचना' मतलब - सिद्धांत छोड़ना या अपने वसूलों को बेच देना
12 - 'ईमान डगमगाना' मतलब - सिद्धांत से विचलित होना या इज्जत-मर्यादा खो देना
ये भी पढ़ें- आगे कुआं पीछे खाई का क्या मतलब? पढ़ें ‘आ’ से शुरू होने वाले 30 खास मुहावरे
13 - 'ईमान का सौदा करना' मतलब - सिद्धांतों से या अपने वसूलों से समझौता करना
14 - 'ईमान की आवाज सुनना' मतलब - अंतरात्मा की बात मानना या मन की बात सुनना
15 - 'ईंट-पत्थर चलना' मतलब - हिंसक लड़ाई-झगड़ा होना
16 - 'ईंट-पत्थर से जवाब देना' मतलब - कड़ा प्रतिरोध करना या कड़ा जवाब देना
17 - 'इशारे पर नचाना' मतलब - अपने कंट्रोल में किसी को रखना
18 - 'इशारे पर चलना' मतलब - किसी के कंट्रोल में रहना
19 - 'इधर की उधर लगाना' मतलब - बात इधर-उधर करना या एक-दूसरे से लड़ाई झगड़ करवाना
20 - 'ईमानदारी का चोला पहनना' मतलब - ईमानदार होने का नाटक करना या दिखावा करना
ये भी पढ़ें- ‘अ’ से शुरू होने वाले 51 मुहावरों की पूरी लिस्ट, SSC से Railway Exams तक में पूछे जाते हैं ये सब
