खरबूजे से लेकर खाक तक...'ख' अक्षर वाले इन मुहावरों के मतलब जानते हैं आप?

Published : Aug 28, 2026, 08:31 AM IST
Kh Se Muhavare

सार

Hindi Idioms With Meaning: ‘ख’ और ‘खा’ से शुरू होने वाले ये मजेदार हिंदी मुहावरे। जानिए ‘खाक छानना’ से ‘खरी-खोटी सुनाना’ तक के अर्थ, जो भाषा को बनाएं और भी असरदार!

Hindi Idioms: हिंदी भाषा में मुहावरों का अपना अलग ही अंदाज है। ये न सिर्फ बातचीत को इंट्रेस्टिंग बनाते हैं, बल्कि किसी बात को कम शब्दों में बेहद प्रभावी तरीके से समझाने का काम भी करते हैं। 'ख' और 'खा' अक्षर से शुरू होने वाले मुहावरों में भी रोजमर्रा की जिंदगी, आपसी बातचीत और अनुभवों से जुड़े कई दिलचस्प मतलब छिपे हैं। 'खरी-खोटी सुनाना', 'खरे उतरना', 'खटाई में पड़ना', 'खटिया खड़ी करना', 'खाक छानना', 'खाल मोटी होना' जैसे मुहावरे आम बोलचाल में खूब यूज किए जाते हैं। परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए भी इन मुहावरों के मतलब जानना यूजफुल है।

'ख' और 'खा' वाले मुहावरे और उनके मतलब...

1 - 'खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है' मतलब - संगति का असर या एक इंसान को देखकर दूसरे इंसान पर उसकी संगत का प्रभाव पड़ना

2 - 'खरी-खोटी सुनाना' मतलब - बहुत डांटना या किसी को भला-बुरा कहना या किसी की गलती होने पर उसे फटकार लगाना

3 - 'खरे उतरना' मतलब - योग्य साबित होना या किसी के भरोसे पर सफल होना या किसी परीक्षा में पास हो जाना

4 - 'खट्टे अंगूर' मतलब - अपनी असफलता को छिपाने के लिए किसी और पर आरोप मढ़ना या हासिल ना हुई वस्तु को बुरा कहना

5 - 'खटाई में पड़ना' मतलब - काम का रुक जाना या काम में रुकावट आना

6 - 'खटाई में डालना' मतलब - काम रोक देना

7 - 'खटिया खड़ी करना' मतलब - बुरी तरह परेशान करना या बुरी तरह हरा देना या किसी को बुरी तरह परास्त कर देना

8 - 'खटिया पकड़ना' मतलब - गंभीर बीमार पड़ना या बहुत ज्यादा कमजोर होकर बिस्तर पर पड़ जाना

9 - 'खटिया से लगना' मतलब - लंबे समय तक बीमार होना

10 - 'खट्टी-मीठी बातें' मतलब - मिश्रित अनुभव या कड़वी-मीठी बातों को सुनना या भली-बुरी बातों को सहना

11 - 'खट्टी डकार आना' मतलब - पछतावा या परेशानी होना या बदहज़मी होना या पेट खराब होना

12 - 'खाक छानना' मतलब - बहुत भटकना या मारा-मारा फिरना या काम की तलाश में यहां-वहां भटकना

13 - 'खाक में मिलाना' मतलब - नष्ट करना या पूरी तरह बर्बाद कर देना या मिट्टी में मिला देना

ये भी पढ़ें- ‘ए’ से शुरू होने वाले मुहावरों की लिस्ट, ‘एक और एक ग्यारह’ से ‘एड़ी-चोटी’ तक जानें सबका मतलब

14 - 'खाक छानते फिरना' मतलब - बहुत भटकना

15 - 'खाक उड़ाना' मतलब - बर्बाद करना

16 - 'खाक होना' मतलब - नष्ट होना

17 - 'खाक डालना' मतलब - नष्ट कर देना

18 - 'खाल खींचना' मतलब - बहुत मारना या शोषण करना

19 - 'खाल मोटी होना' मतलब - बेशर्म या निर्लज्ज होना

20 - 'खाल में रहना' मतलब - अपनी सीमा में रहना

ये भी पढ़ें- ‘क’ अक्षर से शुरू होने वाले 50 मुहावरे, मतलब जानेंगे तो हिंदी और भी आसान लगेगी

21 - 'खाल उधेड़ना' मतलब - बहुत मारना

22 - 'खंभे से बांधना' मतलब - रोक देना

23 - 'खंभा नोचना' मतलब - बेकार में झुंझलाना

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on