
Chicken Parts to Avoid Eating: चिकन खाना पसंद है तो ये खबर आपके काम की है। चिकन प्रोटीन का अच्छा सोर्स है और इसे सेहतमंद डाइट का हिस्सा माना जाता है। लेकिन चिकन खाते समय सिर्फ यह देखना काफी नहीं है कि वह कितना प्रोटीन दे रहा है। चिकन का कौन सा हिस्सा खा रहे हैं और उसे किस तरह पकाया गया है, इसका भी सेहत पर असर पड़ता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि चिकन का कौन सा हिस्सा खाने से बचना चाहिए, तो आगे पढ़ें।
चिकन का स्किन रोज या ज्यादा मात्रा में खाने से बचना चाहिए। चिकन की स्किन जहरीली नहीं होती और इसे खाना अपने आप में खतरनाक नहीं है। लेकिन इसमें चिकन के बिना स्किन वाले हिस्से की तुलना में ज्यादा फैट होता है। खासकर अगर इसे बहुत ज्यादा तेल में तला गया हो, तो कैलोरी और फैट दोनों बढ़ जाते हैं। ज्यादा सैचुरेटेड फैट वाली डाइट कुछ लोगों में LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकती है। इसलिए अगर आप वजन या कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो स्किनलेस चिकन बेहतर विकल्प है।
ये भी पढ़ें- Sprouted Potatoes: आलू में अंकुर निकल आए हैं तो क्या उसे खाना चाहिए? जानिए सही जवाब
सिर्फ चिकन की स्किन ही नहीं, चिकन को किस तरह बनाया गया है, यह भी उतना ही जरूरी है। हर दिन चिकन खाने के शौकीन लोगों को चिकन खाने के दौरान इन बातों का जरूर ध्यान में रखना चाहिए-
चिकन लिवर को भी सीधे हानिकारक कहना सही नहीं है। इसमें आयरन, विटामिन B12 और विटामिन A जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। हालांकि इसमें विटामिन A काफी ज्यादा होता है, इसलिए इसे बहुत ज्यादा मात्रा में और बार-बार खाना सही नहीं माना जाता।
ये भी पढ़ें- Green Potato Safe to Eat: आलू हरा हो जाए तो क्या करें? कब खाएं और कब फेंक दें
चिकन का कोई खास हिस्सा ही असली खतरा नहीं है। फूड सेफ्टी के लिहाज से कच्चा या अधपका चिकन कभी भी नहीं खाना चाहिए। इसमें साल्मोनेला और कैम्पिलोबैक्टर जैसे बैक्टीरिया हो सकते हैं। इसलिए चिकन को अच्छी तरह पकाएं और कच्चे चिकन के संपर्क में आए चाकू, बोर्ड और बर्तनों को अच्छी तरह साफ करें।