White Hair Causes: घर के मिरर में अचानक एक सफेद बाल दिख जाए तो लोग चौंक जाते हैं। मन में सवाल उठता है कि आखिर बाल सफेद क्यों होते हैं? क्या इसकी वजह सिर्फ बढ़ती उम्र है या इसके पीछे कोई और वजह है? जानिए फैक्ट्स।
असल में बालों का सफेद होना एक नेचुरल प्रोसेस है, लेकिन कई बार कम उम्र में भी बाल सफेद होने लगते हैं। इसके पीछे बॉडी में होने वाले कुछ बदलाव जिम्मेदार होते हैं। हमारे बालों का कलर मेलानिन (Melanin) नाम के एक नेचुरल पिगमेंट (प्राकृतिक रंगद्रव्य) से तय होता है। यह मेलानिन बालों की जड़ों में मौजूद मेलानोसाइट (Melanocyte) नाम की सेल्स बनाती हैं। जब ये सेल्स कम मेलानिन बनाने लगती हैं या पूरी तरह काम करना बंद कर देती हैं, तब नए उगने वाले बाल सफेद या भूरे दिखाई देने लगते हैं।
26
उम्र बढ़ने पर क्यों सफेद होते हैं बाल?
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, बॉडी की कई सेल्स की एफिशिएंसी (efficiency) या कार्यक्षमता कम होने लगती है। इसी तरह मेलानोसाइट सेल्स भी धीरे-धीरे कम एक्टिव हो जाती हैं। यही वजह है 30, 40 या 50 साल की उम्र के बाद ज्यादातर लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं।
36
कम उम्र में बाल सफेद होने की वजह क्या है?
अगर 20 या 30 साल की उम्र से पहले ही बाल सफेद होने लगें, तो इसके पीछे कई वजह हो सकते हैं। जैसे - परिवार में पहले से सफेद बाल होने का इतिहास या कह लें जेनेटिक इश्यू। विटामिन B12, आयरन, कॉपर या फोलिक एसिड की कमी, लगातार तनाव, स्मोकिंग, थायरॉयड जैसी कुछ बीमारियां, अनबैलेंस्ड खान-पान। इन वजहों से मेलानिन बनने की प्रोसेस अफेक्टेड या प्रभावित हो सकती है।
रिसर्च के मुताबिक, लंबे समय तक रहने वाला तनाव शरीर की कुछ कोशिकाओं (सेल्स) को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे बालों को रंग देने वाली कोशिकाओं पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि हर इंसान में इसका असर एक जैसा नहीं होता।
क्या सफेद बाल फिर से काले हो सकते हैं?
अगर बाल उम्र बढ़ने के कारण सफेद हुए हैं, तो उन्हें नेचुरल रूप से फिर से काला करना असंभव होता है। लेकिन सफेद बाल किसी पोषण या न्यूट्रिशियन की कमी या बीमारी के कारण हुए हैं, तो सही ट्रीटमें और बैलेंस डाइट से कुछ मामलों में असर देखा जा सकता है।
56
क्या करें ताकि बाल लंबे समय तक हेल्दी रहें?
बालों को हेल्दी रखने के लिए बैलेंस डाइट लें। हरी सब्जियां, फल, दालें, अंडे, दूध, सूखे मेवे और प्रोटीन से भरपूर चीजें खाएं। स्मोकिंग से बचें, पूरी नींद लें और टेंशन कम लें। अगर कम उम्र में तेजी से बाल सफेद होने लगें, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
66
बालों के सफेद होने से जुड़ी बातें...
बाल खुद सफेद नहीं होते, बल्कि उनमें रंग बनाने वाला मेलानिन कम होने लगता है।
एक ही व्यक्ति के सिर पर काले, भूरे और सफेद बाल एक साथ हो सकते हैं।
स्मोकिंग करने वालों में समय से पहले बाल सफेद होने का खतरा ज्यादा होता है।
कम उम्र में सफेद बाल होने के पीछे कई बार विटामिन B12 या आयरन की कमी भी जिम्मेदार हो सकती है।
हर शख्स के बाल सफेद होने की उम्र अलग होती है और इसमें जेनेटिक (अनुवांशिक) कारण सबसे ज्यादा होती है।
कॉन्टेन्ट सोर्सः American Academy of Dermatology, Mayo Clinic, National Health Service, Harvard Medical School.
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.