Budh Gochar December 2022: बुध बदलेगा राशि, किसे रहना होगा सावधान, किसकी चमकेगी किस्मत?

Budh Rashifal December 2022: बुध ग्रह हर 23 दिन में राशि बदलता है। चंद्रमा के बाद सबसे तेज गति से राशि परिवर्तन करने वाला ग्रह बुध ही है। इसे सौर मंडल का राजकुमार कहा जाता है। ये ग्रह सीधे तौर हमारी बुद्धि को प्रभावित करता है।
 

Manish Meharele | Published : Dec 2, 2022 4:42 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह मनुष्य जीवन को किसी न किसी रूप में प्रभावित जरूर करता है। बुध भी इन ग्रहों में से एक है। ये ग्रह हमारी पढ़ाई, बुद्धि आदि क्षेत्रों पर सीधे असर डालता है। ये ग्रह अन्य ग्रहों के साथ युति कर शुभ-अशुभ फल प्रदान करता है। 3 दिसंबर को बुध ग्रह वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इसका प्रभाव सभी लोगों पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलेगा। आगे जानिए बुध के राशि (Budh Rashifal December 2022) परिवर्तन का आपकी राशि पर कैसा असर होगा…

मेष राशि
बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों को शुभ फल प्राप्त होंगे। स्टूडेंट्स के लिए ये समय शुभ फल देने वाला रहेगा। संतान से संबंधित अगर कोई समस्या है तो वो भी दूर हो जाएगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। भाई-बहनों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। 

वृषभ राशि
इस राशि के लोगों को सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। वर्क प्लेस पर भी ये किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामले और भी उलझ सकते हैं। जिद में कोई ऐसा काम न करें, जिससे भविष्य में पछताना पड़े। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी।

मिथुन राशि
इस राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा मिलता नजर आ रहा है। कोई बड़ी डील भी इस दौरान हो सकती है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। मैरिड लाइफ हैप्पी रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों से फायदा होगा और धन लाभ के योग भी बनेंगे।

कर्क राशि
इस राशि के लोगों को दोस्तों से जुड़ी कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। विदेश में नौकरी का प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। नाना पक्ष से पूरा-पूरा साथ मिलेगा। गुप्त शत्रु इस समय आपके विरुद्ध कोई षड़यंत्र रच सकते हैं, लेकिन आप हर परेशानी से निकट जाएंगे।

सिंह राशि
इस राशि के लोगों की लव लाइफ बहुत ही शानदार रहेगी। लव मैरिज चाहने वालों के लिए समय अनुकूल है। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। शासन-प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान से जुड़ी जिम्मेदारी पूरी कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है।

कन्या राशि
इस राशि के लोग नया वाहन इस समय खरीद सकते हैं। माता-पिता की सेहत का खास ध्यान रखना होगा। सरकारी कामों के लिए प्रयास कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। चौथे भाव का बुध सुख में वृद्धि करेगा। कोई शुभ समाचार सुनकर मन प्रसन्न होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि
इस राशि के बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। जो लोग पहले से नौकरी में हैं उन्हें प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलेगा। काफी समय से रूके हुए काम इस समय हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का पूरा-पूरा फायदा मिलेगा। नए संबंध स्थापित होंगे और इसके फायदा भी मिलेंगे। 

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग दुश्मनों का सावधान रहें और षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। सेहत को लेकर भी सावधान रहना होगा। इन सबके बाद भी पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलती नजर आ रही है।

धनु राशि
विवाह से जुड़ी बातचीत सफल हो सकती है। मैरिड लाइफ में खुशहाली बनी रहेगी । साझेदारी के बिजनेस से दूर रहें। गुप्त बातें किसी के साथ शेयर न करें, नहीं तो वो बात लीक हो सकती है। समाज में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दान-पुण्य की ओर रूझान अधिक होगा। 

मकर राशि
कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सावधान रहना होगा, इसमें पैसा अधिक खर्च होगा। दूसरों के मामलों में टांग अड़ाना मुश्किल में डाल सकता है। न चाहते हुए भी खर्च करना होगा। कोई अप्रिय समाचार सुनकर मन उदास हो सकता है। इस दौरान यात्रा करने से बचें।

कुंभ राशि
इस राशि के लोगों को सफलता मिलती नजर आ रही है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है या नया मेहमान भी आ सकता है। संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलती नजर आ रही है। समय आपके पक्ष का बना रहेगा। 

मीन राशि
कुछ लोग आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। अचल संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। सरकारी काम गति पकड़ेंगे। पद और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। माता के सहयोग से कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। यात्रा पर जाने का योग बनेगा।


ये भी पढ़ें-

Mokshada Ekadashi 2022: मोक्षदा एकादशी पर करें ये 5 उपाय, आपकी हर परेशानी हो जाएगी छू-मंतर


Remedy For Job: बेरोजगारी से हैं परेशान तो निराश न हों, ये 4 उपाय दूर कर सकते हैं आपकी समस्या

हर किचन में होते हैं ये 5 मसाले, कोई देता है धन लाभ तो कोई बचाता है बुरी नजर से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 
 

Share this article
click me!