Budh Rashi Parivartan April 2022: 8 अप्रैल को बुध बदलेगा राशि, इन 3 राशि वालों को बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Published : Apr 08, 2022, 08:53 AM ISTUpdated : Apr 09, 2022, 10:21 AM IST
Budh Rashi Parivartan April 2022: 8 अप्रैल को बुध बदलेगा राशि, इन 3 राशि वालों को बढ़ सकती हैं मुश्किलें

सार

सौर मंडल का राजकुमार कहा जाने वाला ग्रह बुध 8 अप्रैल, शुक्रवार को राशि बदलकर मीन से मेष में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही मीन राशि में बनी सूर्य और बुध की जोड़ी टूट जाएगी और बुधादित्य नाम का राजयोग भी खत्म हो जाएगा।

उज्जैन. 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में आते ही ये राजयोग फिर से बन जाएगा, लेकिन ये ज्यादा समय तक नहीं रहेगा। क्योंकि 24 अप्रैल को बुध एक बार फिर से राशि परिवर्तन करते हुए वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएगा। बुध के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। जिन लोगों पर बुध के राशि परिवर्तन का अशुभ होगा, उनकी इनकम कम हो सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग प्रभावित हो सकते हैं। त्वचा से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां जिन पर होगा बुध के राशि परिवर्तन का निगेटिव इफेक्ट…

ये भी पढ़ें- 40 दिन तक कुंभ राशि में रहेगा मंगल, इन 3 राशि वालों पर होगा निगेटिव असर, भूलकर भी न करें ये 4 काम

वृषभ राशि
बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम की अधिकता के कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। खर्च अधिक हो सकता है। मित्रों या रिश्तेदारों से जुड़ी कोई बुरी खबर आपको मिल सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिलने में संदेह बना रहेगा। कोई पुरानी बीमारी आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। प्रेम संबंधों में भी बिगाड़ हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Kanjak 2022: बिना हवन अधूरी मानी जाती है नवरात्रि पूजा, जानिए किस दिन करें हवन और कन्या पूजन?

कन्या राशि
बुध का राशि परिवर्तन इस राशि से आठवें स्थान पर हुआ है। ये स्थिति बहुत ही परेशान करने वाली है क्योंकि कुंडली का ये भाव आयु से जुड़ा है। बुध के गोचर से कन्या राशि के लोगों के जीवन में अचानक कोई बड़ा परिवर्तन आ सकता है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। नौकरी या बिजनेस में किसी षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। इस दौरान किसी से भी पैसा उधार न लें और न दें। त्वचा से संबंधित रोग हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2022: कब है महा अष्टमी, कब से कब तक रहेगी ये तिथि? रात में ये उपाय करने से मिलेंगे शुभ फल

मकर राशि
इस राशि वाले लोगों के परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की तबियत खराब हो सकती है, जिसके चलते भागदौड़ बनी रहेगी। यात्रा करते समय सावधानी रखें, कोई दुर्घटना हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। रोजगार की स्थिति बिगड़ सकती है।

ये भी पढ़ें- 

Mangal Gochar 2022: उज्जैन में है मंगल देवता का प्राचीन मंदिर, पूरे भारत में सिर्फ यहां होती है ये ‘खास’ पूजा


Chaitra Navratri Ke Upay: 9-10 अप्रैल को करें तंत्र-मंत्र के ये उपाय, देवी मां दूर करेगी आपकी हर परेशानी

Chaitra Navratri 2022: 10 अप्रैल से पहले करें राशि अनुसार ये आसान उपाय, खुल सकते हैं किस्मत के दरवाज

Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि के दौरान भूलकर भी न करें ये 4 काम, हो सकता है कुछ अशुभ

2 अप्रैल से शुरू होगा विक्रम संवत् 2079, कौन हैं इस वर्ष का राजा और मंत्री, किस ग्रह को मिला है कौन-सा पद?
 

PREV

Recommended Stories

Akhurath Chaturthi 2025: कब होगा अखुरथ चतुर्थी का चंद्रोदय? जानें टाइम
Aaj Ka Panchang 7 दिसंबर 2025: 2 ग्रह बदलेंगे राशि, बनेंगे 4 शुभ योग, जानें राहुकाल का समय