Rahu Gochar 2023: साल 2023 में राहु कब बदलेगा राशि, किस-किस राशि वालों को होगा फायदा?

Published : Dec 02, 2022, 04:33 PM IST
Rahu Gochar 2023: साल 2023 में राहु कब बदलेगा राशि, किस-किस राशि वालों को होगा फायदा?

सार

Rahu Rashifal 2023: राहु की गिनती नवग्रहों में होती है। ज्योतिष शास्त्र में इसे छाया ग्रह माना गया है यानी ये ग्रह सौर मंडल में प्रत्यक्ष रूप से न होते हुए भी मानव जीवन को किसी न किसी रूप में प्रभावित करता है, ऐसी मान्यता है।  

उज्जैन. राहु का नाम सुनते ही लोगों के मन में भय उत्पन्न हो जाता है क्योंकि इसे क्रूर ग्रह माना जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि ये ग्रह सिर्फ अशुभ फल ही प्रदान करता है। ये ग्रह जब किसी की कुंडली में शुभ स्थिति में होता है तो उसके वारे-न्यारे भी कर देते हैं। ये ग्रह किसी साधारण व्यक्ति को भी सफलता के शिखर तक ले जा सकता है। मानव जीवन पर भी इसका काफी अधिक प्रभाव देखा जाता है। आगे जानिए साल 2023 (Rahu Gochar 2023) में राहु ग्रह कब बदलेगा राशि और इससे किन राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा…


साल 2023 में इस दिन राशि बदलेंगे राहु 
राहु एक राशि में 18 महीने यानी डेढ़ साल तक निवास करता है, इसके बाद राशि क्रम में आगे बढ़ता है। इस तरह ये 21 साल में अपना एक राशि चक्र पूरा करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु हमेशा वक्री यानी उल्टी चाल चलता है। वर्तमान में राहु मेष राशि में स्थित है। साल 2023 में 10 महीनों तक राहु इसी अवस्था में रहेगा। 30 अक्टूबर को राहु मेष से निकलकर मीन में प्रवेश करेगा। राहु के राशि परिवर्तन से इन 3 राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा…


वृष राशि 
राहु के राशि बदलने से इस राशि के लोगों को बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। इस समय ये अपना नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। राहु की दृष्टि इस राशि के तीसरे, पांचवे और सातवें भाव पर होगी, जिसके चलते इस राशि वालों का साहस बढ़ा हुआ रहेगा। शेयर मार्केट व अन्य स्थानों पर किया गया इन्वेस्टमेंट इस समय फायदा पहुंचाएगा। लव लाइफ में भी खुशहाली बनी रहेगी। कुल मिलाकर ये समय इनके लिए काफी फायेदमंद रहेगा। 


तुला राशि 
इस राशि के लोगों पर राहु का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। जो लोग पुरानी बीमारियों से परेशान हैं, उनकी परेशानियां कम होंगी और नौकरी के नए मौके भी हाथ आएंगे। राहु के शुभ प्रभाव से इस राशि के जो लोग राजनीति में हैं, उन्हें बड़ा पद मिल सकता है। नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है यानी प्रमोशन के योग बन सकते हैं। पारिवारिक विवादों का निपटारा भी संभव है।


मकर राशि
इस राशि से तीसरे स्थान पर राहु प्रवेश करेगा। ये भाव भाई-बहन और साहस से संबंधित माना जाता है। इस भाव में रहकर राहु सातवें, नौवें और ग्यारहवें भाव पर दृष्टि डालेगा। राहु की इस स्थिति से इस राशि के लोगों के साहस में वृद्धि होगी। काम के लिए की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। बिजनेस करने वालों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। दोस्तों के सहयोग से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।


ये भी पढ़ें-

Remedy For Job: बेरोजगारी से हैं परेशान तो निराश न हों, ये 4 उपाय दूर कर सकते हैं आपकी समस्या

हर किचन में होते हैं ये 5 मसाले, कोई देता है धन लाभ तो कोई बचाता है बुरी नजर से

Budh Gochar December 2022: बुध बदलेगा राशि, किसे रहना होगा सावधान, किसकी चमकेगी किस्मत?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम