
उज्जैन. इस बार ग्रहों का राजा सूर्य 17 अगस्त, बुधवार को कर्क राशि से निकलकर सिंह में प्रवेश करेगा। सूर्य इस राशि में 17 सितंबर तक रहेगा। सिंह सूर्य की स्वराशि है यानी इस राशि का स्वामी सूर्य ही है। सूर्य के स्वराशि में प्रवेश करने का असर सभी राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलेगा। कुछ लोगों के लिए ये नुकसान पहुंचाने वाला रहेगा तो कुछ को इसका जबरदस्त फायदा देखने को मिलेगा। आगे जानिए वो कौन-सी 4 राशियां है, जिन्हें सूर्य के राशि परिवर्तन से फायदा होगा…
मेष राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन इस राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। इस राशि वालों को पैसों से जुड़े फायदे होने के योग बन रहे हैं। इस राशि वालों का किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, जिसके चलते वैवाहिक जीवन की परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। सेहत के लिहाज से भी ये समय इनके लिए खास रहेगा। पुरानी बीमारियां भी दूर हो सकती हैं।
कर्क राशि
सूर्य के सिंह राशि में जाने से इस राशि वालों को सभी कामों में सफलता मिलेगी। अगर नौकरी से संबंधित कोई परेशानी है तो वो भी दूर हो सकती है। बिजनेस से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कोई बड़ी डील होने से आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती है। अगर कोई काम अटका हुआ है तो वह भी गति पकड़ सकता है।
सिंह राशि
सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश हर तरह से शुभ फल देने वाला रहेगा। इस समय इनके पद और मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग बनेंगे। पुराने विवादों का हल निकलेगा। परिवार के लोगों में अगर किसी बात को लेकर मनमुटाव है तो वह दूर हो सकता है। नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए भी ये समय बेहद खास रहेगा।
तुला राशि
इस राशि के लोगों को संपत्ति से मामलों में फायदा हो सकता है। इस समय नया बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो समय ठीक है। नौकरी में भी प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।
ये भी पढ़ें-
चाहते हैं हैप्पी मैरिड लाइफ तो हर पत्नी को ध्यान रखनी चाहिए ये 3 बातें
हिंदू धर्म की ये परंपराएं हैं बड़ी रिस्की, जरा-सी लापरवाही पर जा सकती है जान
पुरुष ध्यान दें...जब भी महिलाएं ये 7 काम करें तो उनकी ओर न देखें