हल्दी रस्म से पहले बबीता की आंखों में आंसू, कहा, बाबुल का घर छोड़ने का मन नहीं करता लेकिन...

Published : Nov 28, 2019, 05:07 PM ISTUpdated : Nov 28, 2019, 05:22 PM IST
हल्दी रस्म से पहले बबीता की आंखों में आंसू, कहा, बाबुल का घर छोड़ने का मन नहीं करता लेकिन...

सार

दगंल गर्ल यानि पहलवान बबीता फोगाट 3 दिन बाद यानि 1 दिसंबर को दुल्हन बन जाएंगी। वह विवेक सुहाग के साथ शादी के सात फेरे लेंगी। इस दौरान बुधवार को उनके घर पर महिलाओं ने पारंपरिक शादी के गीत गाए और बबीता बान बैठने की रस्म अदा की। 

हिसार (हरियाणा). अंतर्राष्ट्रीय पहलवान और भाजपा नेत्री बबीता फोगाट 3 दिन बाद 1 दिसंबर को विवेक सुहाग की दुल्हन बन जाएंगी। वह अपने जिले चरखी-दादरी में शादी के सात फेरे लेंगी। बता दें कि उनके घर में हल्दी की रस्म शुरू होने के साथ शादी की तैयारियां भी होने लगी हैं। बान बैठने की रस्म के दरौन बबीता भावुक हो गईं।

बाबुल का घर छोड़ने का मन नहीं करता
जब गुरुवार के दिन महिलाओं ने उनके घर पर पारंपरिक शादी के गीत गाए और शादी की रीति-रिवाज किए गए तो बबीता की आंखों से आसूं छलग गए। उन्होंने कहा क्या करें माता-पिता का घर छोड़ने का मन नहीं करता। लेकिन क्या कर सकते हैं। सामाजिक रीति रिवाजों अनुसार एक दिन पिया के घर जाना ही पड़ेगा।  

PM मोदी और आमिर खान तक को दिया है इनविटेशन 
शादी की रस्में चरखी-दादरी में होंगी, लेकिन रिसेप्सन 2 दिसंबर को दिल्ली में होगा। बबीता ने शादी का इनविटेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर बॉलीवुड एक्टर  आमिर खान, सनी देओल समेत कई अन्य हस्तियों को दिया है। बताया जा रह है कि उनकी शादी में राजनेता से लेकर दूसरे क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं।

शादी में आएंगी सिर्फ 21 बाराती
यह शादी बिना दहेज की होगी। इसमें सिर्फ 21 बराती शामिल होंगे। जिसका समारोह चरखी दादरी में बबीता के पैतृक गांव बलाली में होगा, जहां शादी की सारी रस्में निभाई जाएंगी। जानकारी के मुताबिक, मेहमानों को देखते हुए हरियाणवी देसी खाना तैयार कराया जाएगा। जिसमें खीर-चूरमा, हलवा, बाजरा रोटी, चटनी सहित सभी व्यंजन परोसे जाएंगे। 

कौन हैं बबीता का मंगेतर
बबीता का मंगेतर विवेक सुहाग मूल रूप से झज्जर के गांव मातनहेल के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 2018 में उन्होंने भारत केसरी पुरस्कार जीता था। बबीता और विवेक की 18 मई को सगाई हुई थी। 

नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ा था बबीता ने
अर्जुन अवार्डी बबीता फोगाट ने हरियाणा पुलिस में एसआई की नौकरी छोड़कर अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में दादरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। भाजपा ने उन्हें टिकट देकर चुनाव में उतारा था। वे चुनाव हार गई थी। 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Gurugram Weather Today: गुरुग्राम में 15 जनवरी को कैसी रहेगी ठिठुरन, जानें आज का मौसम अपडेट
Gurugram Weather Today: गुरुग्राम में मकर संक्रांति पर मौसम कैसा रहेगा? ठंड ज्यादा लगेगी या कम