हुड्डा का सफरनामा: हथियारों-कारों के शौकीन हैं जाटों के चहेते, ऐसे बने थे CM

भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा राजनीति में कांग्रेस के एक दिग्गज नेता रहे हैं। हुड्डा हरियाणा राजनीति में खासतौर पर जाटों के नेता माने जाते हैं। हुड्डा ने राज्य में कई बड़े किसान आंदोलनों का नेतृत्व किया है, जिस कारण वह जाट समुदाय और किसानों के चहेते नेता रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2019 में हुड्डा रोहतक जिले की गढ़ी सांपला सीट से मैदान में हैं, इसी सीट से विधायक के रूप में हुड्डा दो बार राज्य के सीएम रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Oct 12, 2019 2:28 PM IST / Updated: Oct 12 2019, 10:34 PM IST

चंडीगढ़. भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा राजनीति में कांग्रेस के एक दिग्गज नेता रहे हैं। हुड्डा हरियाणा राजनीति में खासतौर पर जाटों के नेता माने जाते हैं। हुड्डा ने राज्य में कई बड़े किसान आंदोलनों का नेतृत्व किया है, जिस कारण वह जाट समुदाय और किसानों के चहेते नेता रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2019 में हुड्डा रोहतक जिले की गढ़ी सांपला सीट से मैदान में हैं, इसी सीट से विधायक के रूप में हुड्डा दो बार राज्य के सीएम रहे हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भी रहे हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने राज्य में दस साल शासन चलाया। हुड्डा ने राज्य में चौधरी देवी लाल को मात दी और राज्य में 2005 से 2014 तक कांग्रेस की चलाई।

हुड्डा की जन्मतिथि और परिवार-

बीएस हुड्डा का जन्म 15 सितंबर, 1947 को हरियाणा के रोहतक जिले के सांघी गाँव में हुआ। वह एक जाट परिवार में जन्में हैं। उनके पिता चौधरी रणबीर सिंह एक स्वतंत्रता सेनानी थे, वह भारत की संविधान सभा के सदस्य रहे।

हुड्डा शिक्षा और स्कूल-

कुंजपुरा में सैनिक स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंजाब विश्वविद्यालय से बीए किया। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय कानून की पढ़ाई की और वकील बन गए।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा परिवार-

हुड्डा ने आशा हुड्डा से शादी की थी। उनका एक बेटा है दीपेंद्र सिंह हुड्डा जो इस समय राजनीति में लगातार सक्रिय है। हुड्डा की पत्नी आशा देवी चुनावी रैलियों और प्रचार में लगातार सक्रिया रहती हैं। 

बेटा दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी सासंद- 

दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्म 4 जनवरी 1978 हुआ है। दीपेंद्र हुड्डा परिवार की तीसरी पीढ़ी के राजनेता हैं। उन्हें भारतीय राजनीति के दिग्गज चेहरों में शुमार किया जाता है। वे हरियाणा के रोहतक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार सांसद चुने जा चुके हैं। दीपेंद्र ने महर्ष‍ि दयानंद यूनिवर्सटी से इंजीनियरिंग की फिर बिरला इंस्टीट्यूट से एमबीए किया। वह विदेशी में भी तालीम हासिल कर चुके हैं। उन्होंने यूएसए की ब्लूमिंगटन की  इंडियाना यूनिवर्सटी से हायर ऐजुकेशन ली।

कैसे हुई हुड्डा की राजनीति में एंट्री-

हुड्डा का राजनीतिक सफर एक युवा कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ। साल 1972 में वह राजनीति में शामिल हो गए। कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के बाद 1972 से 1977 तक किलाई ब्लॉक कांग्रेस समिति के अध्यक्ष बने। 1980 से उनका कद पार्टी में बढ़ता गया। इसके बाद उन्हें वरिष्ठ उपाध्यक्ष और हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। 1980-87 तक वह इस पद पर रहे। 

 साल 1991, 1996, 1998, 2004 में हुड्डा को चार कार्यकालों के लिए रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुना गया। किलोई विधानसभा क्षेत्र से, वह 2000 में विधायक के रूप में चुने गए और 2002 से 2004 तक विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया। 5 मार्च को 2004 को वह हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। 25 अक्टूबर 2009 को दूसरे कार्यकाल के लिए हरियाणा के सीएम बने। 

साल 2014 में खट्टर से मिली हार- 

साल 2014 के विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी को विधानसभा में केवल 15 सीटें मिलीं। भाजपा ने 47 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया और राज्य में अपनी सरकार बनाई।

बीएस हुड्डा के घर और संपत्ति- 

साल 2019 के आकड़ों के मुताबिक हुड्डा के पास करीब 15.66 करोड़ की संपत्ति है। हथियारों के शौकीन हुड्डा के पास एक राइफल, पिस्तौल और एक रिवॉल्वर भी है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित सेक्टर-5 में हुड्डा के पास और मॉडल टाउन रोहतक में करीब एक करोड़ की कीमत के मकान हैं। उनकी पत्नी आशा हुड्डा के दिल्ली के ईस्ट कैलाश व गुरुग्राम के सेक्टर 1-32 ए में भी मकान हैं। हेमश्वेता के नाम दिल्ली के ओखला में दो कोठियां हैं जिनकी मार्केट वैल्यू करीब पौने पौने चार करोड़ रुपये है। 

गाड़ियों के शौकीन हैं पूर्व सीएम- 

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के पास करीब साढ़े 20 लाख रुपये की टोएटा इनोवा कार है। बेटे दीपेंद्र के पास साढ़े 35 लाख की कीमत की फोर्ड एंडेवर है। सास-बहू के पास कोई गाड़ी नहीं है। 

ज्वैलरी के भी शौकीन पति-पत्नी- 

पूर्व सीएम की पत्नी आशा हुड्डा गोल्ड ज्वेलरी रखने की शौकीन हैं। हलफनामे में कहा गया है कि हुड्डा के पास 57.50 लाख रुपये के सोने के आभूषण हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 1.03 करोड़ की ज्वैलरी है। जिसमें सोने, हीरो और चांदी की ज्वैलरी शामिल है। 

हरियाणा-पंजाब के बार काउंसिल के सदस्य- 

बीएस हुड्डा हरियाणा के साथ ही पंजाब के बार काउंसिल के सदस्य हैं। वह कृषि उत्पादन पर कार्य समूह के अध्यक्ष भी थे। जिसने कृषि उत्पादकता और उत्पादन बढ़ाने के लिए योजनाओं और रणनीतियों की सिफारिश की थी।

Share this article
click me!