शादी के 3 महीने बाद दुल्हन ने की शर्मनाक हरकत, दूल्हे ने कहा उसने हमें मुंह दिखाने लायक भी नहीं छोड़ा

Published : Jan 30, 2020, 01:47 PM ISTUpdated : Jan 30, 2020, 01:54 PM IST
शादी के 3 महीने बाद दुल्हन ने की शर्मनाक हरकत, दूल्हे ने कहा उसने हमें मुंह दिखाने लायक भी नहीं छोड़ा

सार

हरियाण में एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। जहां शादी के तीन महीने बाद ही युवती ने अपना असली रंग दिखा दिया। उसने सुसरालवालों की नींद की गोलियां खिलाकर रात में भाग गई।

जींद (हरियाणा). आए दिन कहीं ना कहीं से लुटेरी दुल्हन के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हरियाण में आया है। जहां शादी के तीन महीने बाद ही युवती ने अपना असली रंग दिखा दिया। उसने सुसरालवालों की नींद की गोलियां खिलाकर रात में भाग गई।

CCTV में कैद हुई दल्हन की हरकत
दरअसल, यह घटना जींद जिले में मंगलवार को सामने आई है। जहां शादी के तीन महीने बाद दुल्हन रेशमा चार लाख रुपए और गहने, मोबाइल फोन लेकर रात को फरार हो गई। लेकिन उसकी यह हरकत घर  के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने पीड़ित परिवार और cctv के आधार पर शिकायत  दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

दुल्हन का नहीं पहचान पाए असली चेहरा
जानकारी के मुताबिक, जींद के अमित की शादी पश्चिम बंगाल के जिले जलपाई गुड़ी रहने वाली रेशमा नाम की लड़की से हुई थी। अमित ने पुलिस  को बताया कि सब ठीक-ठाक चल रहा था। उसको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। लेकिन हम उसका असली मकसद नहीं समझ सके। उसने जिस तरह घटना को अंजाम दिया है हमको यकीन नहीं हो रहा है।

पूरे परिवार को जान से मारने की दे रही है धमकी
अमित ने पुलिस को बताया कि वह जो मोबाइल चोरी करके साथ ले गई है। उसी से फोन करके हमको जान से मारने की धमकी दे रही है। वह कॉल करके कहती है कि अगर हम लोगों ने केस वापस नहीं लिया तो वह पूरे परिवार के लोगों को जान से मार डालेगी। आज उसकी इस हरकत से हमारी समाज में बदनामी भी हो रही है। उसने हमको किसी का मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश