रेप केस में बुरे फंसे JJP नेता रमेश गोदारा, पीड़िता ने दिखाया MLA हॉस्टल का कमरा, इन दो दोस्तों से होगी पूछताछ

 हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता रमेश गोदारा (Ramesh Godara) रेप केस (Rape case) में बुरे फंस गए हैं। चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh police) समन भेजने की तैयारी में है। पीड़िता ने पुलिस को  MLA हॉस्टल का वो कमरा भी दिखाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। पीड़िता ने आरोपी गोदारा पर दोनों दोस्तों के घर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 15, 2021 6:28 AM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता रमेश गोदारा (Ramesh Godara) रेप केस (Rape case) में बुरे फंस गए हैं। चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh police) समन भेजने की तैयारी में है। पीड़िता ने पुलिस को  MLA हॉस्टल का वो कमरा भी दिखाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। पीड़िता ने आरोपी गोदारा पर दोनों दोस्तों के घर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। अब पुलिस आरोपी के दोनों दोस्त हरियाणा रोडवेज में तैनात कर्मचारी और हिसार (Hisar) में प्रोफेसर से भी पूछताछ करेगी। हिसार सिटी की महिला थाना पुलिस की जीरो एफआइआर के आधार पर रमेश गोदारा के खिलाफ चंडीगढ़ में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने धारा 376 (2) (एन), 376 (2) (एफ) और 506 (धमकाना) के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को 164 के बयान में कहा है कि चंडीगढ़ के सेक्टर-3 स्थित MLA हॉस्टल में ले जाकर उसके खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया गया। इसके बाद दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया।

जजपा नेता रमेश गोदारा हरियाणा (Haryana) के हिसार जिले के रहने वाले हैं। पीड़िता मंगलवार को अपने भाई और मां के साथ चंडीगढ़ पहुंची थी और पूरी घटना के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर उसके साथ घटनास्थल का मुआयना किया। इस मामले में दो अन्य लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जो जजपा नेता रमेश गोदारा की मदद कर रहे थे। पुलिस उनको भी जांच में शामिल करके पूछताछ करेगी। माना जा रहा है कि चंडीगढ़ पुलिस किसी भी समय आरोपी जजपा नेता रमेश गोदारा को गिरफ्तार कर सकती है। केस दर्ज होने के समय रमेश गोदारा जननायक जनता पार्टी का जिलाध्यक्ष था, लेकिन दूसरे दिन उसने पद से इस्तीफा दे दिया था।

ये है पूरा मामला
हिसार के पास एक गांव में रहने वाली 33 साल की लड़की ने बताया कि शादी से पहले उसे अक्सर सिर में दर्द रहता था। 2017 में वह सिरदर्द की दवाई लेने कुरुक्षेत्र के गुरुकुल आई थी। इसी बीच, उसके पास रमेश गोदारा का फोन आया। रमेश उसकी रिश्तेदारी में दादा लगते हैं। गोदारा ने कहा कि वहीं रुको, मैं आ रहा हूं। चंडीगढ़ से ले जाकर दवा दिला दूंगा। इसी बहाने से वह अपनी कार से साथ ले गया। वहां कालका के एक होम्योपैथी क्लीनिक से दवा दिलाई। रात होने की वजह से आरोपी उसे चंडीगढ़ सेक्टर-3 स्थित एमएलए हॉस्टल में ले गया। यहां उसने खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और इसके बाद उसकी आपत्तिजनक फोटो खींचकर वीडियो बना लिया। इस घटना के बाद रमेश ब्लेकमेल करने लगा और कई बार दुष्कर्म किया। बाद में उसकी शादी हो गई, तब भी रमेश ने पीछा नहीं छोड़ा और कई बार खुद को पारिवारिक सदस्य बताकर ससुराल पहुंच गया। रमेश की गलत हरकतों के कारण उसकी शादीशुदा जिंदगी खराब हो गई। हिसार पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर केस दर्ज किया और आगे की जांच के लिए मामला चंडीगढ़ पुलिस को भेज दिया था।

रमेश ने ये कहा...
दुष्कर्म मामले में एफआइआर दर्ज होने के बाद रमेश गोदारा ने जजपा के जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। गोदारा ने सफाई में कहा है कि उन्हें एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। पुलिस की जांच में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। जबकि वह पुलिस की जांच में हर कदम पर साथ देने के लिए तैयार हैं। चंडीगढ़ पुलिस केस की जांच कर रही है।

Rajasthan: महिला से गैंगरेप फिर विधवा बेटी बता 2 लाख में बेचा, 8 महीने तक की हैवानियत..पीड़िता ने सुनाई आपबीती

नीतीश राज में ये कैसा संदेश! रेपिस्ट Ex RJD MLA ने अस्पताल में लगाया जनता दरबार, विधायक बीवी भी मिलने पहुंचीं

 

ये है हैवान ससुर: शादी के बाद से ही बहू से करने लगा रेप, 5 साल कर रहा था हैवानियत..बनना चाहता था पत्नी!

राजस्थान में अब रक्षक ही भक्षक: DSP ने महिला कांस्टेबल से किया रेप, मथुरा में ले जाकर की हैवानियत..

Share this article
click me!