मां से मिलने रेप के दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली थी 24 घंटे की सीक्रेट पैरोल

Published : Nov 07, 2020, 02:44 PM IST
मां से मिलने रेप के दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली थी 24 घंटे की सीक्रेट पैरोल

सार

 रेप के दोष में जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राम रहीम को अपनी मां से मिलने 24 अक्टूबर को 24 घंटे की पैरोल मिली थी। यह इतनी सीक्रेट थी कि मीडिया को खबर तक पता नहीं चली। इस पैरोल के बारे में सिर्फ चार लोगों को मालूम था।  

गुरुग्राम, हरियाणा. रोहतक के सुनारिया जेल मे बंद रेप के दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से संबंधित एक चौंका देने वाली जानकारी सामने आई है। राम रहीम को अपनी मां से मिलने 24 घंटे की पैरोल मिली थी। यह पैरोल 24 अक्टूबर को मिली थी। इसे इतना सीक्रेट रखा गया था कि सिर्फ 4 लोगों को इसके बारे में पता था। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल हैं। बता दें कि राम रहीम की मां गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। यह पैरोल उन्हीं से मिलने दी गई थी।

गोपनीय तरीके से जेल से अस्पताल तक लाया गया
राम रहीम को हरियाणा पुलिस की तीन कंपनियां कड़ी सुरक्षा में जेल से मेंदाता अस्पताल तक लाई थीं। यहां राम रहीम काफी समय तक अपनी मां नसीब कौर के साथ रहा। 90 वर्षीय नसीब कौर गंभीर रूप से बीमार हैं। राम रहीम ने कोर्ट में अपनी मां से मिलने की याचिका लगा रखी थी। इसे 24 अक्टूबर के लिए स्वीकार किया गया था। जिस वैन से राम रहीम को जेल से अस्पताल लाया-ले जाया गया, उसमें पर्दे लगा दिए गए थे। इससे किसी की नजर उस पर न पड़े। राम रहीम को अस्पताल तक लाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती थी। अगर मीडिया को भनक लगती, तो उसके अनुयायियों की भीड़ जुट सकती थी। राम रहीम सुबह अस्पताल लाया गया। वो शाम तक अस्पताल में रहा। सुनारिया जेल प्रशासन ने रोहतक जिले के एसपी राहुल शर्मा से सुरक्षा व्यवस्था मांगी थी। लिहाजा तीन कंपनियां तैनात की गईं।

हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत चौटाला का कहना है कि हरियाणा सरकार को राम रहीम की तरफ से पैरोल याचिका मिली थी। उसकी मां के स्वास्थ्य को देखते हुए कोर्ट ने यह पैरोल दी। बता दें कि गुरमीत राम रहीम दो युवतियों से रेप का दोषी है। 

यह भी पढ़ें-

खतरनाक ड्राइविंग: मां खुश थी कि बेटा कुछ बनकर घर लौटेगा, इन दो लड़कियों ने खून के आंसू रुला दिए 

फिल्मी स्टाइल में बाइक सवारों ने कार को घेरा, जैसे ही युवती ने विंडो खोली, कर दिया शूट

सोनू सूद की मदद से जैसे ही हुआ मासूम का ऑपरेशन, खुशी के साथ घरवालों को मिली शॉकिंग न्यूज

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM Yogi Adityanath in Kaithal: CM योगी बोले- 'अफवाह फैलाने वालों को जनता ने नकारा, सनातन और देश की सुरक्षा साथ-साथ'
किराया-शॉपिंग और SIP…गुरुग्राम टेकी का SHOCKED कर देने वाला मंथली खर्चा-VIDEO VIRAL