गुरुग्राम में दहेज की बलि चढ़ी 6 महीने की प्रग्नेंट महिला, पीड़ित पिता ने ससुरालवालों पर लगाए और भी गंभीर आरोप

Published : Nov 01, 2022, 12:01 PM ISTUpdated : Nov 01, 2022, 12:13 PM IST
गुरुग्राम में दहेज की बलि चढ़ी 6 महीने की प्रग्नेंट महिला, पीड़ित पिता ने ससुरालवालों पर लगाए और भी गंभीर आरोप

सार

हरियाणा के गुरुग्राम में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां 6 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हॉस्पिटल में मौत हो गई। वहीं पीड़ित के पिता ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत की है।

गुरूग्राम(gurugram). हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार के दिन हैरान करने वाला मामला  सामने आया। जहां एक 6 महीने की प्रेग्नेंट महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद हंगामा हो गया। मौत की जानकारी मिलने पर हॉस्पिटल पहुंचे पीड़ित बेटी के पिता ने महिला के ससुरालवालों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार के दिन केस दर्ज कर लिया है। साथ ही महिला के पोस्टमार्टम का इंतजार किया जा रहा है ताकि आगे की कार्यवाही की जा सके। वहीं परिवार को बॉडी सौंप दी गई है। 

पीड़ित पिता बोले-नहीं करने देते थे बात, घर तक नहीं भेजते थे
पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करते समय मृतका के पीड़ित पिता ने रूंधे हुए गले से बताया कि उनकी बेटी की उम्र 24 साल की थी वह 6 महीने की प्रेग्नेंट थी, फिर भी उसके परिवार उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। उन्होंने बताया कि बेटी का पति उसकी सास और ननदें उसके साथ मारपीट करती थी। पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी के ससुराल वाले मायके से आए किसी से भी नहीं मिलने देते थे। वे भी उससे मिलने गए तो पिता को भी नहीं मिलने दिया ना ही फोन पर बात करने दिया। अब रविवार को खबर दी की बेटी की हॉस्पिटल में मौत हो गई है। पिता ने सोमवार के दिन इस पर आरोपी ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने की शिकायत दर्ज कराई है। क्योंकि दिवाली के दिन भी बेटी से मारपीट करते हुए पैसे की मांग की गई थी।

भाई ने ट्रांसफर किए थे 30 हजार रुपए
वहीं मृतका के भाई ने बताया कि 26 अक्टूंबर के दिन बहन का फोन आया था जिसमें बताया कि दिवाली वाले दिन आरोपी परिवार ने महिला के साथ मारपीट की और पैसे मांगने का दबाव बनाया। जिस पर महिला ने भाई को फोन कर पैसे मांगे। उसकी बात पर भाई ने अपने सेविंग अकाउंट से 30 हजार रुपए भेज दिए पर उसको पता नहीं था कि इसके बाद भी उसकी बहन की जिंदगी नहीं बच पाएगी। वहीं संडे को ससुराल से फोन आया और पता चला कि उसकी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई है।

पुलिस ने दर्ज किया केस
वहीं पिता की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की अलग अलग  धाराओं जैसे 304-B (दहेज हत्या), 498ए (दहेज प्रताड़ना) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत आरोपी परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने जानकारी दी है कि  पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहां कि आरोपियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी। 

यह भी पढ़े- 4 दिन बाद जहां बजना थी शहनाई, वहां पसरा मातम, भाई ने की ऐसी हरकत की सदमें में है पूरा परिवार

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Panchkula School Attack WATCH: बच्ची को घसीटा, सिर पटका, फिर गमले से पीटा! CCTV में कैद खौफनाक हरकत
Gurugram Uber Case: ₹625 की राइड के मांगे ₹1,479! मना किया तो महिला टेकी को कैब में किया लॉक,फिर...?