लड़की को 1640 किमी दूर बिन देखे लड़के से हुआ जीने-मरने वाला प्यार, शादी को दोनों तैयार, लेकिन..

Published : Oct 12, 2021, 04:48 PM ISTUpdated : Oct 12, 2021, 04:49 PM IST
लड़की को 1640 किमी दूर बिन देखे लड़के से हुआ जीने-मरने वाला प्यार, शादी को दोनों तैयार, लेकिन..

सार

ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते ओडिशा की एक लड़की को पानीपत के लड़के से प्यार हो गया। बात शादी तक पहुंच गई। जिसके बाद लड़की अपने घर से भागकर पानीपत पहुंच गई। सोमवार  को दोनों की शादी होने वाली थी

पानीपत :  सोशल साइट्स और गेमिंग एप के जरिए दोस्ती, प्यार के कई मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। इनमें कई बीच में ही टूट जाते हैं तो कई आगे भी बढ़ जाते हैं। ताजा मामला हरियाणा (Haryana) के पानीपत (Panipat) जिले का है। जहां ऑनलाइन (Online) लूडो (Ludo) खेलते-खेलते ओडिशा (Odisha) की एक लड़की को पानीपत के लड़के से प्यार हो गया। बात शादी तक पहुंच गई, दिवानगी इस कदर बढ़ी कि लड़की अपने घर से भागकर पानीपत पहुंच गई।

सोमवार को थी शादी
दोनों  की शादी सोमवार को रीति-रिवाज से होने ही वाली थी कि इस बीच किसी ने संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध के अधिकारियों को सूचना दे दी कि लड़के की उम्र शादी की नहीं है। इसके बाद प्रोटेक्शन अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और बाल विवाह रुकवाया। लड़के की उम्र का दस्तावेज आधार कार्ड दिखाया है, उसके अनुसार लड़के की उम्र 20 साल 8 महीने है। फिलहाल लड़के के परिजनों  के बयान के बाद दोनों की शादी रोक दी गई है।

इसे भी पढ़ें-अजब MP के गजब मंत्री : सड़क पर भैंस लेकर निकले ऊर्जा मंत्री, प्रदेश में बिजली को लेकर मचा हाहाकार

लड़की की मां नहीं थी तैयार
बताया जा रहा है कि लड़की 2 अक्टूबर को बड़ी बहन को बताकर घर से भागकर लड़के के पास पहुंच गई। उसकी मां को भी लड़के के बारे में पता था, लेकिन उसने शादी से साफ-साफ मना कर दिया था। वह बिहार की रहने वाली है लेकिन पिता के निधन के बाद उसका परिवार ओडिशा चला गया था। लड़की ने 9वीं तक पढ़ाई की है। उसकी उम्र के लिए दस्तावेज भी मांगे गए हैं।

लड़के के घर हो रही थी शादी
लड़के का परिवार सनौली रोड पर बसे झुग्गी-झोपड़ी में रहता है। लड़का अपने 5 भाइयों में सबसे बड़ा है। सोमवार को ही दोनों की शादी उसके ही घर पर हो रही थी। लड़की के परिवार से शादी में कोई शामिल नहीं था। तभी प्रोटेक्शन अधिकारी वहां पहुंच गईं और उन्होंने शादी रुकवा दी।

इसे भी पढ़ें-जिंदा इंसान का पोस्टमार्टम कर देती थी ये खतरनाक गैंग... इनमें डॉक्टर, वकील और पुलिसवाले, पढ़ें पूरा मामला

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में आखिर ऐसा क्या है? रूट, स्पीड, समय और तकनीक ने सबको चौंकाया