सीएम खट्टर को किसान नेता का खुला चैलेंज, लट्ठ उठाओ ओर दो-दो हाथ कर लेते हैं..तारीख और जगह बता दीजिए

Published : Oct 05, 2021, 06:07 PM ISTUpdated : Oct 05, 2021, 06:09 PM IST
सीएम खट्टर को किसान नेता का खुला चैलेंज, लट्ठ उठाओ ओर दो-दो हाथ कर लेते हैं..तारीख और जगह बता दीजिए

सार

 मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दो दिन पहले किसानों का इलाज करने वाला बयान तूल पकड़ने लगा है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने हरियाणा के सीएम को खुला चैलेंज किया है। उन्होंने कहा कि खट्टर जी किसी और को लड़ाने के क्या फायदा आप और मैं दो-दो हाथ कर लेते हैं।

पानीपत (हरियाणा). मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का किसानों का इलाज करने वाला बयान तूल पकड़ने लगा है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने हरियाणा के सीएम को खुला चैलेंज किया है। उन्होंने कहा कि खट्टर जी किसी और को लड़ाने के क्या फायदा आप और मैं दो-दो हाथ कर लेते हैं। लट्ठ उठाइए और मैदान में आ जाइए, बस जगह और तारीख तय कर बता दीजिए।

हार गया तो सीएम आपकी गुलामी करूंगा
किसान नेता ने इतना तक कहा कि अगर इस लड़ाई में मैं हार गया तो किसान यूनियन छोड़ दूंगा और आपका गुलाम बन जाऊंगा। वगीं आप हार गए तो अपनी मुख्यमंत्री पद की कुर्सी त्याग देना। साथ ही हमारे पास आकर किसानों की मांगें पूरी कर देना। अगर आपको यह शर्त मंजूर ओर तो आ आइए। 

'इस बार हम चुप नहीं बैठने वाले देख लेना...
किसी और के चक्कर में क्यों पड़ते हो, आप गुंडे तैयार करेंगे तो हम किसान तैयार कर लेंगे। एक दिन में यह काम निपट जाएगा। लेकिन हम पहले कोई हमला नहीं करेंगे। बस आप देख लिए कुछ ठीक नहीं होगा। साथ ही कहा कि मनोहर लाल का बयान निंदनीय है, वह कैसे कह रहे हैं कि ग्रुप बना लो और किसानों को सबक सिखा दो। अगर जेल जाओगे तो हम जमानत करा लेंगे।

जानिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि दो दिन पहले तीन अक्टूबर को सीएम मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ में किसान मोर्चा के एक कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने राज्य की जनता से कहा कि अपने-अपने इलाके के एक हजार लोग लट्ठ लेकर निकलें और आंदोलन कर रहे किसानों का इलाज कर दो।अब उग्र हो रहे किसानों को तुम ठीक से जवाब दो। कुछ तुम्हारा होगा नहीं, बल्कि दो चार महीने जेल में रहोगे और आकर बड़े नेता बन जाओगे। यहां तक कह दिया कि तुम अपनी जमानत की चिंता मत करो। वह सब हम देख लेंगे।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट