हरियाणा में 2 साल बाद खट्टर कैबिनेट का पहला विस्तार आज, सिर्फ 2 मंत्री की जगह, BJP-JJP से इनके नाम फाइनल

Published : Dec 28, 2021, 11:09 AM ISTUpdated : Dec 28, 2021, 02:26 PM IST
हरियाणा में 2 साल बाद खट्टर कैबिनेट का पहला विस्तार आज, सिर्फ 2 मंत्री की जगह, BJP-JJP से इनके नाम फाइनल

सार

मंगलवार शाम को 4 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। टोहाना के JJP विधायक देवेंद्र बबली कैबिनेट और हिसार के BJP विधायक डॉ. कमल गुप्ता को राज्य मंत्री बनाया जाएगा। राज्यपाल दोनों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। हालांकि इन दोनों के नाम सोमवार को ही तय हो गए थे।

चंडीगढ़। हरियाणा (Harayana) में भाजपा-जजपा सरकार (BJP-JJP Alliance Government) के दो साल हो गए हैं। अब पहली बार मंत्रिमंडल विस्तार (First Cabinet Expansion) होने जा रहा है। मंगलवार शाम 4 बजे राजभवन में दो नए मंत्री शपथ लेंगे। भाजपा और सहयोगी पार्टी जजपा से एक-एक विधायक को मंत्री बनाया जा रहा है। इसके अलावा, शुरुआत में वर्तमान मंत्रियों में से किसी को हटाए जाने की चर्चा थी, मगर दोपहर में इस पर विराम लग गया। अब किसी मंत्री को नहीं हटाया जा रहा है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा निवास पर मंगलवार को कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार का सस्पेंस खत्म किया जा रहा है। मंगलवार शाम को 4 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। टोहाना के JJP विधायक देवेंद्र बबली कैबिनेट और हिसार के BJP विधायक डॉ. कमल गुप्ता को राज्य मंत्री बनाया जाएगा। राज्यपाल दोनों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। हालांकि इन दोनों के नाम सोमवार को ही तय हो गए थे। चंडीगढ़ (Chandigarh) में जजपा विधायक दल की भी बैठक बुलाई गई थी। इसमें मंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई। इस बीच, जजपा विधायक देवेंद्र बबली (Devendra Babli) सोमवार शाम को टोहाना से अचानक चंडीगढ़ पहुंच गए थे। उनके मंत्री बनने की कल से चर्चा थी। वहीं, भाजपा कोटे से वैश्य समाज के विधायक को मंत्री की कुर्सी मिलना तय हो गया है और इसको लेकर दो विधायकों में चल रही रस्साकशी पर भी विराम लग गया है। डॉ. कमल गुप्ता (DR. Kamal Gupta) की दावेदारी शुरू से ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही थी। स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता का नाम अंतिम समय पिछड़ गया।

अभी दो मंत्रियों की जगह खाली
हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। यहां मुख्यमंत्री के अलावा 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं। अभी भाजपा के 8 और जजपा से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) के साथ अनूप धानक मंत्री है। बिजली मंत्री रणजीत चौटाला निर्दलीय हैं। ऐसे में सिर्फ दो और विधायकों को ही मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, दोनों पार्टियों से नाम लगभग तय हो गए हैं, लेकिन अंतिम मौके पर विधायक गोटी फिट करने में जुटे हैं। सबसे ज्यादा जोर भाजपा के डॉ. कमल गुप्ता का लगा है। भाजपा में 3 अन्य नामों पर भी चर्चा है।

विधानसभा में भाजपा की 40 सीटें
हरियाणा विधानसभा से 40 सीटें जीत कर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। जबकि जजपा को 10 सीटें मिली हैं। स्पष्ट बहुमत (46 सीट) ना मिलने के कारण भाजपा ने जजपा के साथ गठबंधन में सरकार बनाई। 31 विधायकों के साथ कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। इसके अलावा, इनेलो और हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) का एक-एक और 7 निर्दलीय विधायक हैं।

अभी ये मंत्री
मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal Khattar) के अलावा जजपा से दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम हैं। इसके अलावा 10 मंत्री हैं। जजपा से अनूप धानक मंत्री बने हैं। जबकि भाजपा से अनिल विज, कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, संदीप सिंह, ओमप्रकाश यादव, जेपी दलाल, डॉ. बनवारी लाल, कमलेश ढांडा मंत्री बनाए गए थे। निर्दलीय से रणजीत सिंह चौटाला मंत्री हैं।

हरियाणा में मंगलवार को होगा कैबिनेट विस्तार, इन विधायकों का मंत्री बनना तय, जानें कौन-कौन ले सकता है शपथ

17 साल में भी मुस्लिम लड़की कर सकती है शादी, वह इसके लिए स्वतंत्र,जानिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले की वजह

हरियाणा में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज नहीं ली तो सार्वजनिक जगहों पर नहीं मिलेगी एंट्री, जानें कब से सख्ती?

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

साइको किलर पूनम ने 4 मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस को दिया चौंकाने वाला बयान
'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच