सबसे महंगी सोसायटी में रहेंगी प्रियंका गांधी, थ्री लेयर में है सुरक्षा..यह है नए आशियाने की खासियत..

Published : Jul 22, 2020, 07:07 PM ISTUpdated : Jul 22, 2020, 07:46 PM IST
सबसे महंगी सोसायटी में रहेंगी प्रियंका गांधी, थ्री लेयर में है सुरक्षा..यह है नए आशियाने की खासियत..

सार

प्रियंका गांधी की सुरक्षा हटाने के बाद उन्हें लोधी एस्टेट स्थित अपने सरकारी बंगला खाली करना था, जिसकी आखिरी तारीख 31 जुलाई है। अब बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी 1 अगस्त तक अपने नए घर में शिप्ट हो जाएंगी।


गुरुग्राम (हरियाणा). कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली का सरकारी बंगला छोड़कर गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके डीएलएफ में शिफ्ट होने जा रही हैं। जिसके लिए उनके पर्सनल स्टाफ ने शिफ्टिंग की तैयारिया शुरू कर दी है। 

घर खाली करने की 31 जुलाई है आखिरी तारीक
दरअसल, प्रियंका गांधी की सुरक्षा हटाने के बाद उन्हें लोधी एस्टेट स्थित अपने सरकारी बंगला खाली करना था, जिसकी आखिरी तारीख 31 जुलाई है। अब बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी 1 अगस्त तक अपने नए घर में शिप्ट हो जाएंगी।

यहां रहते हैं प्रदेश के सबसे रईश लोग
बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुग्राम की जिस डीएलएफ अरालियाज सोसायटी में रहने वाली हैं। वह पूरे प्रदेश का सबसे महंगा एरिया है। यहां पर कई बडे बिजनेसमैन और रईश लोग रहते हैं। बताया जाता है कि उनके साथ यहां पति रॉबर्ट वाड्रा और बच्चे भी रहेंगे।

थ्री लेयर में इस सोसायटी की सुरक्षा
गुरुग्राम की इस सबसे महंगी सोसायटी की सबसे बड़ी खासियत है यहां की सुरक्षा। यहां बिल्डर की तरफ से इस सोसायटी में थ्री लेयर सुरक्षा लगाई गई है। बिना परमिशन के कोई अंदर तक नही जा सकता है। चाहे वह कितना ही बड़ा इंसान क्यों ना हो। शायद इसलिए  प्रियंका गांधी ने इस सोसाइटी को रहने के लिए चुना है।

केंद्र सरकार ने प्रियंका गांधी  को दिया है नोटिस
बता दें कि एसपीजी सुरक्षा के चलते प्रियंका गांधी को नई दिल्ली में लोधी एस्टेट का बंगला अलॉट हुआ था। लेकिन कुछ माह पहले उनकी एसपीजी सुरक्षा हटा कर जेड+ कर दी गई। इसलिए केंद्र सरकार ने उनके लिए यह आवास 31 जुलाई तक खाली करने का आदेश दिया है। 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल
Weather Update 19 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश, यूपी में भारी बारिश; बिजली गिरने का अलर्ट