2 दोस्तों का खौफनाक कारनामा:48 घंटे में एक-एक कर 3 लोगों को उतारा मौत के घाट, वजह कर देगी आपको हैरान

Published : Oct 03, 2020, 08:18 PM ISTUpdated : Oct 03, 2020, 08:21 PM IST
2 दोस्तों का खौफनाक कारनामा:48 घंटे में एक-एक कर 3 लोगों को उतारा मौत के घाट, वजह कर देगी आपको हैरान

सार

अक्सर देखा जाता है कि इंसान जरा-जरा सी बात पर लोगों की हत्याएं कर देते हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला हरियाणा में 28 सितंबर की रात घटित हुआ। जहां दो दोस्तों ने 48 घंटे के अंदर एक-एक कर 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

पानीपत. अक्सर देखा जाता है कि इंसान जरा-जरा सी बात पर लोगों की हत्याएं कर देते हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला हरियाणा में 28 सितंबर की रात घटित हुआ। जहां दो दोस्तों ने 48 घंटे के अंदर एक-एक कर 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। अब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जहां मर्डर का खुलासा किया गया।

अपने गमछे से गला घोंटकर की हत्या
दरअसल, यह वारदात पानीपत जिले में सनौली रोड पर हुई थी। जहां आशीष और सोनू नाम के आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया और बताया कैसे उन्होंने इस अपराध को अंजाम दिया था। दोनों युवकों ने तीनों लोगों को अपने गमछे से गला घोंटकर मारा था। आरोपियों ने बताया कि हत्या के बाद शव को गोहाना रोड पर बनी एक गोशाला के पीछे फेंक दिया।

इस वजह से तीन लोगों की हत्या
डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि आरोपियों की यह वारदात शव फेंकते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।  फुटेज की मदद के आधार पर पुलिस ने उनको दर दबोचा। हत्या के पीछे की वजह  कुछ और बल्कि आरोपियों की नशे में दाढ़ी खींचना था। जिसको लेकर उनका रात में विवाद भी हुआ था। बाद में उन्होंने तीनों की हत्या करने का प्लान बनाया और एक-एक करके उनको मार डाला।

48 घंटे के अंदर किए तीन मर्डर
पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त हरिनारायण और दूसरे की पहचान कुलदीप के रूप में की है, जो आपस में दोस्त थे। वहीं आरोपियों ने इस बात का खुलासा किया है कि इन दोनों की हत्या करने के अलावा उन्होंने 26 सितंबर की रात को एक और मर्डर किया था।

पहले साथ में पी शराब फिर की हत्या
मृतक राजेंद्र और हरिनारायण भी नशे के आदि थे। रात को एक पुल के नीचे शराब पीने के लिए आते थे।  वहीं उनकी मुलाकात आरोपी आशीष और सोनू से हुई थी। 28 सितंबर की रात को चारों सनौली रोड पर शराब पी रहे थे। नशे में राजेंद्र ने सोनू की दाढ़ी खींच दी थी। इसी दोरान चारों की आपस में लड़ाई हो गई। इसी बीच दोनों आरोपी एक गमछा लेकर आए और पीछे से गला घोंट दिया।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

हरियाणा FDR घोटाले में बड़ा एक्शन: 550 करोड़ केस में बैंक मैनेजर की जमानत खारिज
Weather Forecast 22 August 2026: दिल्ली से यूपी-मध्य प्रदेश तक बारिश का दौर, इन 4 राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट