दर्दनाक हादसा: एक के बाद एक टकराए कई वाहन, ट्रैक्टर के हो गए 2 टुकड़े..मौत के मुंह से यूं बचे 20 लोग

Published : Dec 07, 2020, 06:10 PM IST
दर्दनाक हादसा: एक के बाद एक टकराए कई वाहन, ट्रैक्टर के हो गए 2 टुकड़े..मौत के मुंह से यूं बचे 20 लोग

सार

 घने कोहरे और सीजन की पहली धुंध में यह हादसे सोमवार को तड़के हिसार में नेशनल हाईवे 9 पर हुए। रोड बेज बस से ट्रैक्टर के टकराते ही वह दो टुकड़ों में बंट गया। 

हिसार (हरियाणा). ठंड के दिनों में जैसे-सर्दी बढ़ती है वैसी हे घने कोहरे के बादल छा जाते हैं, धुंध की वजह से आमने-सामने के वाहन नहीं दिखते हैं, जिसके चलते रोज दर्जनों हादसे होते हैं। ऐसे ही सड़क एक्सीडेंट हरियाणा के हिसार जिले में हुए, जहां  एक के बाद एक 20 गाड़ियां आपस में टकरा गई। वहीं बस से एक ट्रैक्टर इस कदर टकराया कि उसके मिट्टी के खिलौने की तरह दो टुकड़े हो गए।

गनीमत यह रही किसी की नहीं गई जान
दरअसल, घने कोहरे और सीजन की पहली धुंध में यह हादसे सोमवार को तड़के हिसार में नेशनल हाईवे 9 पर हुए। जैसे ही एक वाहन सामने से आ रहे गाड़ी से टकराया तो पीछे से आ रही गई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। जिसमें करीब 20 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। गनीमत यह रही कि इसमें किसी मौत नहीं हुई।

दो टुकड़ों में बंट गया ट्रैक्टर, चकनाचूर हो गई एंबुलेंस 
रोड बेज बस से ट्रैक्टर के टकराते ही वह दो टुकड़ों में बंट गया। वहीं  इस हादसे ट्रैक्टर सवार दो लोगों को चोंटे आईं हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। धुंध के कारण हुए इस हादसे में एक एंबुलेंस भी है, जिसकी कांच की खिड़कियां चकनाचूर हो गईं।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Dhruv Rathee Defamation Case: BJP IT Cell वीडियो पर ध्रुव राठी को समन, जानें पूरा मामला
Dhruv Rathee Detention: रिहाई के बाद पहला वीडियो, बोले-'न गिरफ्तारी, न हिरासत'...फिर क्या हुआ?