हैरत में डॉक्टर..22 साल की महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, दादी ने कहा-एक मांगा था..तीन आ गए

Published : Feb 25, 2020, 01:26 PM ISTUpdated : Feb 25, 2020, 01:38 PM IST
हैरत में डॉक्टर..22 साल की महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, दादी ने कहा-एक मांगा था..तीन आ गए

सार

हरियाणा में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक 22 साल की महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। जिस किसी ने यह देखा और सुना वह हैरत में पड़ गए।

जींद (हरियाणा). अक्सर लोगों को हमने यह कहते सुना है कि 'भगवान जब भी देता है तो छप्पड फाड कर देता है'। ऐसा ही एक मामला हरियाणा में सामने आया है जहां एक 22 साल की महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। जिस किसी ने यह देखा और सुना वह हैरत में पड़ गए।

डॉक्सर से लेकर हर कोई हैरत में...
दरअसल, यह अनोखा मामला जींद जिला अस्पाताल में रविवार को हुआ। जब यहां के बारह गांव की सोनिया नाम की गर्भवती महिला की डिलीवरी हुई थी। डॉक्टरों ने जब यह देखा तो वह भी हैरान हैं। उन्होंने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। अस्पताल लोगों का नवजातों को देखने वालों का तांता लगा हुआ है।

दादी ने कहा-मेरी गोद में खेलेंगी एक पोता और दो पोतियां
जानकारी के मुताबिक, सोनिया के पति विक्रम मजदूरी का काम करता है। जैसे ही उसको पता चला कि उसकी पत्नी ने एक साथ तीन बच्चे घर में आने से बहुत खुश है। वहीं बच्चों की दादी सुशिला की उसके घर में एक पोते के साथ दो पोतियां भी आ गई हैं। अब में एक साथ तीनों बच्चों को अपनी गोद में खिलाऊंगी।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Gurgaon HR Murder: शादी से पहले उजड़ा युवराज का घर, बहस के बाद मर्डर और फिर 7 घंटे लाश लेकर घूमे!
Gurugram Hit and Run: कौन है लवनीश बैंसला जिसने सिया पर किया अश्लील कमेंट, कल्याण से क्या रिश्ता?