पंचतत्व में विलीन हुई सोनाली फोगाट: बेटी ने दी मुखाग्नि, अर्थी को कंधा भी दिया, भाई ने मौत पर खोला अहम राज

Published : Aug 26, 2022, 11:33 AM ISTUpdated : Aug 26, 2022, 01:26 PM IST
पंचतत्व में विलीन हुई सोनाली फोगाट:  बेटी ने दी मुखाग्नि, अर्थी को कंधा भी दिया, भाई ने मौत पर खोला अहम राज

सार

सोनाली का शव जैसे ही उनकी बेटी ने देखा वो भावुक होकर रोने लगी। वो अपने मामा के गले लगकर रोती रहीं। सोनाली फोगाट की बेटी ने अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

हिसार. हरियाणा BJP की नेता और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट का आज अंतिम संस्कार किया गया। उनकी बेटी यशोधरा ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने 'सोनाली अमर रहे'के नारे लगाए। बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई भी सोनाली फोगाट को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। इससे पहले अंतिम दर्शन के लिए शव को ढंढूर फार्म हाउस में रखा गया था। बता दें कि सोनाली 22 अगस्त की सुबह गोवा के एक रिजॉर्ट में मृत मिली थीं। पहले कहा गया कि हार्ट अटैक के कारण सोनाली का निधन हुआ है लेकिन परिवार के आरोपों के बाद इस मामले में नया मोड आ गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर ब्लंट कट के निशान मिले थे। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों ने कहा था कि यह सामान्य मौत नहीं है। 

मां को देख भावुक हुई बेटी
सोनाली का शव जैसे ही उनकी बेटी ने देखा वो भावुक होकर रोने लगी। वो अपने मामा के गले लगकर रोती रहीं। सोनाली फोगाट की बेटी ने अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया। इस दृश्य को देखकर वहां हर कोई भावुक हो गया। वहीं, सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने कहा- अभी तक की कार्रवाई से हम संतुष्ट हैं। अंतिम संस्कार के बाद परिवार के सदस्य फैसला करेंगे कि CBI जांच करानी है या नहीं। सोनाली के शव में सम्मान के लिए भाजपा का झंडा रखा गया। 

पीए गिरफ्तार
परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर को अरेस्ट किया है। इस बीच सोनाली के जेठ कुलदीप ने सुधीर सांगवान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि कुलदीप ने गुरुग्राम में एक किराए पर फ्लैट लिया जिसमें सोनाली को अपनी पत्नी बताया था। 

गोपाल कांडा की भूमिका को नकारा
उन्होंने सोनाली फोगाट की मौत में हरियाणा के विधायक गोपाल कांडा की कथित संलिप्तता के बारे में पूछे जाने पर कहा कि नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। बता दें कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि सोनाली की मौत के मामले में पूर्व विधायक गोपाल कांडा का भी नाम आया था। 

इसे भी पढ़ें-  सोनाली फोगाट ने मौत से पहले मां को किया था फोन, बताया था कोई साजिश रच रहा...यहां बहुत गड़बड़ है

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गन्ने की खेती करने वालों के लिए बड़ी खबर, 2000 रुपये बढ़ी सरकारी मदद; जानिए किसे मिलेगा लाभ
Weather Forecast 16 August 2026: दिल्ली-NCR, यूपी, MP और छत्तीसगढ़ में बारिश-तूफान, महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट