सोनाली फोगाट केस में डायरेक्टर का बड़ा खुलासा: कहा- सुधीर करता था ब्लैकमेल, डिप्रेशन में थी एक्ट्रेस

Published : Sep 04, 2022, 04:13 PM IST
सोनाली फोगाट केस में डायरेक्टर का बड़ा खुलासा: कहा- सुधीर करता था ब्लैकमेल, डिप्रेशन में थी एक्ट्रेस

सार

टिकटॉक स्टार और हरियाणा बीजेपी लीडर सोनाली फोगाट की 23 अगस्त को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। पहले इसे हार्ट अटैक कहा गया था लेकिन परिवार ने इसे सामान्य मौत मानने से इंकार करते हुए जांच की मांग की थी। 

हिसार. टिकटॉक स्टार और हरियाणा बीजेपी लीडर सोनाली फोगाट की मौत के मामले में कई अहम खुलासे हो रहे हैं। UP के सीतापुर जिले के एक फिल्म डायरेक्टर के बयान के बाद नया मोड आया है। प्रोड्यूसर-डायरेक्टर मोहम्मद अकरम अंसारी ने बताया कि सोनाली की मौत से करीब 20 दिन पहले उनसे बात हुई थी। अकरम अंसारी ने बताया कि जब सोनाली से बात हुई थी तब उन्होंने कहा था कि मेरे पीए सुधीर सांगवान को पैसे नहीं देना अब मेरी उनसे नहीं बनती है। उन्होंने एग्रीमेंट में भी कई चीजें सोनाली से छुपाई थी।  

काम के लिए था फोन
अकरम ने बताया- उन्होंने एक इवेंट्स से जुड़े काम के लिए मैंने सोनाली फोगाट को फोन किया। लेकिन पहले सुधीर से बात हुई और उसने सहमति दी थी। बाद में जब मैंने कहा कि सोनाली से बात हो जाए तभी कॉन्ट्रैक्ट साइन होगा। तब मैंने सोनाली फोगाट से बात की जिसके बाद उन्होंने बताया कि मेरे कुछ सबूत सुधीर के पास हैं और वो अब मुझे ब्लैकमेल करता है। अकरम ने बताया कि सुधीर ने कहा था कि सोनाली फोगाट के सारे फैसले मैं ही लेता हूं। 

अकरम ने बताया कि सोनाली की सहमति के बाद डेढ़ करोड़ रुपए का एग्रीमेंट हुआ था। जिसकी कॉपी सुधीर सांगवान को भेजी गई थी। सुधीर ने एग्रीमेंट साइन करने के लिए दिल्ली या हिसार बुलाया था। अकरम ने बताया सोनाली ने मुझसे कहा था कि सुधीर के कारण वह डिप्रेशन में हैं और काफी परेशान हैं। पेमेंट सुधीर को देने से मना किया था।

सुधीर ने गुहान कबूला
गोवा पुलिस के अनुसार, सुधीर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि सोनाली फोगाट की हत्या की साजिश बहुत पहले रची गई थी। जुर्म कबूल करने के बाद अब पुलिस जल्द ही चार्जशीट दाखिल होगी।

इसे भी पढ़ें-  सोनाली फोगाट मर्डर केस में बड़ा खुलासा, PA सुधीर सांगवान ने बताया कैसे रची हत्या की साजिश

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
Inspiring Story: सरपंच बनने के लिए 63 की उम्र में 10वीं पास, दादी ने कर दिया कमाल!