पड़ोस से लाई लस्सी बनी जहर, पीने से अब तक 3 लोगों की मौत, 4 की हालत नाजुक

Published : Apr 30, 2021, 11:28 AM IST
पड़ोस से लाई लस्सी बनी जहर, पीने से अब तक 3 लोगों की मौत, 4 की हालत नाजुक

सार

लस्सी पीने के थोड़ी देर बात इन सभी की हालत बिगड़ने लगी। सभी को जींद के सरकारी अस्पताल व निजी अस्पतालों में ले जाया गया। रोहताश, जयनारायण व प्राची को डॉक्टरों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जय नारायण ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 23 अप्रैल देर सायं पीजीआई में रोहताश की भी मौत हो गई थी। इसके बाद गुरुवार को धर्मपाल (55) की भी मौत हो गई। 

हरियाणा। जहरीली लस्सी पीने से बीमार वृद्ध धर्मपाल (55) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस तरह अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। यह घटना जींद जिले के पडाना में 23 अप्रैल की है। जहां एक परिवार के लोगों ने पड़ोस से मांगकर लस्सी पी थी।  

दुकानदार छोटू के घर से लाई थी लस्सी
पडाना गांव निवासी परचून की दुकान चलाने वाले छोटू के घर से उसके परिवार के लोग व कई पड़ोसी पीने के लिए प्रतिदिन लस्सी लेकर जाते हैं। पिछले गुरुवार को छोटू का भाई 50 वर्षीय रोहताश, पड़ोसी जयनारायण, रामदिया, रविंद्र व खुशीराम के परिवार के लोग लस्सी लेकर गए। यह लस्सी रोहताश, रोहताश की पत्नी मंजू, भाई राजा, पड़ोसी जय नारायण, धर्मपाल, धर्मपाल की चार वर्षीय पोती प्राची, रविंद्र व खुशीराम ने खाना खाने के साथ पी ली थी।

लस्सी पीने के बाद ही बिगड़ गई थी सभी की तबियत
लस्सी पीने के थोड़ी देर बात इन सभी की हालत बिगड़ने लगी। सभी को जींद के सरकारी अस्पताल व निजी अस्पतालों में ले जाया गया। रोहताश, जयनारायण व प्राची को डॉक्टरों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जय नारायण ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 23 अप्रैल देर सायं पीजीआई में रोहताश की भी मौत हो गई थी। इसके बाद गुरुवार को धर्मपाल (55) की भी मौत हो गई। 

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Faridabad Weather Today: फरीदाबाद में धूप के बीच हल्की धुंध बढ़ाएगी ठंड? जानिए मौसम का ताजा हाल
Gurgaon Weather: सुबह कोहरा, रात में सिहरन, जानिए आज कैसा रहेगा गुरुग्राम का मौसम