गुरुग्राम: भीड़ ने मस्जिद पर किया हमला, नमाज अदा कर रहे लोगों को पीटने का आरोप, भारी पुलिस बल तैनात

Published : Oct 14, 2022, 10:26 AM ISTUpdated : Oct 14, 2022, 10:27 AM IST
गुरुग्राम: भीड़ ने मस्जिद पर किया हमला, नमाज अदा कर रहे लोगों को पीटने का आरोप, भारी पुलिस बल तैनात

सार

हरियाणा में गुरुग्राम के एक गांव में 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने एक मस्जिद में तोड़फोड़ की और वहां नमाज़ अदा कर रहे लोगों पर हमला किया। आरोप ये भी है कि हमलावरों ने वहां नमाज अदा कर रहे लोगों को गांव से निकालने की धमकी दी।

गुरुग्राम(Haryana). हरियाणा में गुरुग्राम के एक गांव में 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने एक मस्जिद में तोड़फोड़ की और वहां नमाज़ अदा कर रहे लोगों पर हमला किया। आरोप ये भी है कि हमलावरों ने वहां नमाज अदा कर रहे लोगों को गांव से निकालने की धमकी दी। घटना में तहरीर मिलने के बाद बुधवार रात पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है। मामले की संवेदशीलता को देखते हुए मस्जिद के आसपास व पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

सुबेदार नजर मोहम्मद की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, गुरुग्राम के भोरा कलां गांव में मुस्लिम परिवारों के सिर्फ चार घर हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक हंगामा बुधवार सुबह तब शुरू हुआ जब राजेश चौहान उर्फ बाबू, अनिल भदौरिया और संजय व्यास के नेतृत्व वाली करीब 200 लोगों की भीड़ ने मस्जिद को घेर लिया और अंदर घुस आए तथा नमाज़ियों को गांव से निकालने की धमकी दी। उन्हें गांव से निकलने का अल्टीमेटम दिया गया।

शाम को फिर पहुंची भीड़ और किया मारपीट- शिकायतकर्ता 
पुलिस के मुताबिक, नजर मोहम्मद ने अपनी शिकायत में कहा है कि रात में जब वे मस्जिद में नमाज़ अदा कर रहे थे तो भीड़ फिर से आ गई और नमाज़ियों पर हमला किया तथा नमाज़ अदा करने वाले हॉल पर ताला लगा दिया। उन्होंने हमें जान से मारने की धमकी भी दी। उस समय तक पुलिस पहुंच गई और आरोपी भाग गए। पुलिस ने सभी को मस्जिद से बाहर निकाला, तब जाकर उनकी जान बच सकी।

पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन बरामद किया
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन बरामद किया है जो हमलावर भीड़ में से किसी का हो सकता है। नजर मोहम्मद की शिकायत के बाद बिलासपुर थाने में अनिल भदौरिया, संजय व्यास और कई अन्य के खिलाफ दंगा करने, धार्मिक संघर्ष पैदा करने की कोशिश और अवैध रूप से जमा होने के आरोप में प्राथमिक दर्ज की गई है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की झड़प से बचने के लिए एक पुलिस दल को तैनात किया गया है। 
 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Faridabad Weather Today: फरीदाबाद में धूप के बीच हल्की धुंध बढ़ाएगी ठंड? जानिए मौसम का ताजा हाल
Gurgaon Weather: सुबह कोहरा, रात में सिहरन, जानिए आज कैसा रहेगा गुरुग्राम का मौसम