राहुल गांधी 25 मार्च को हरियाणा आएंगे, 8 साल बाद संगठन के चुनाव, क्या भूपेंद्र हुड्‌डा को मना पाएगी कांग्रेस?

बता दें कि पांच राज्यों में हार के बाद से कांग्रेस के भीतर संगठन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पंजाब में कांग्रेस ने सत्ता गंवा दी है। हरियाणा में 8 साल बाद संगठन के चुनाव होने जा रहे हैं। इसी बीच, हरियाणा के दिग्गज नेता भूपेंद्र हुड्‌डा ने बीते दिनों राहुल गांधी से मुलाकात की थी। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 23, 2022 1:19 PM IST / Updated: Mar 23 2022, 06:51 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब में बुरी तरह हारने के बाद कांग्रेस ने हरियाणा में अभी से संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। प्रदेश में नए सिरे से पार्टी संगठन में जान फूंके जाने की तैयारी चल रही है। यही वजह है कि 25 मार्च को राहुल गांधी हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। राहुल की इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल, रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा, दीपेंद्र हुड्डा और कैप्टन अजय यादव समेत अन्य शामिल होंगे।

बता दें कि पांच राज्यों में हार के बाद से कांग्रेस के भीतर संगठन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पंजाब में कांग्रेस ने सत्ता गंवा दी है। हरियाणा में 8 साल बाद संगठन के चुनाव होने जा रहे हैं। इसी बीच, हरियाणा के दिग्गज नेता भूपेंद्र हुड्‌डा ने बीते दिनों राहुल गांधी से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं में हरियाणा के नए प्रदेश अध्‍यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई है। दरअसल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस आलाकमान असंतुष्‍ट नेताओं के समूह जी-23 से अलग रखना चाहती है। यही वजह है कि पार्टी उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस का प्रमुख बना सकती है। चर्चा है कि पार्टी भूपेंद्र हुड्डा को अपने पक्ष में करने के लिए उनके बेटे को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है।

Latest Videos

वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में पाकिस्तान से भी नीचे भारत: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज-नफरत में टॉप करेंगे

कुमारी सैलजा को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की लामबंदी
दीपेंद्र हुड्‌डा राज्‍यसभा सांसद हैं और प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते हैं। यूपी के विधानसभा चुनाव में दीपेंद्र की वहां कैंपेनिंग में खासी सक्रियता देखी गई। प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव के नतीजे आने के बाद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की तारीफ भी की थी। प्रियंका का कहना था कि चुनाव के दौरान दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनका पूरा साथ दिया है। वहीं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस आलाकमान से पिछले कई दिनों से हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा को पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच पिछले कुछ समय से गहमागहमी चल देखने को मिल रही है। 

कांग्रेस का असंतुष्ट खेमा भी आएगा साथ, सोनिया गांधी से मिले गुलाम नबी आजाद...

प्रदेश में चलाया जा रहा है सदस्यता अभियान
हरियाणा में अप्रैल में स्थानीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। वहीं, प्रदेश में कांग्रेस के संगठनात्मक को लेकर चुनावी प्रक्रिया चल रही है। यहां ताराचंद भगौरा को हरियाणा में चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। 31 मार्च तक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है। कांग्रेस इस बार अपनी ओर से सदस्यता के लिए ऑनलाइन अभियान चला रही है। प्रदेश में 8 साल से संगठनात्मक चुनाव नहीं हुए हैं।

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
नवरात्र में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें किन-किन चीजों का रखना चाहिए ध्यान । Navratri 2024