
फरीदाबाद, हरियाणा. जिले के बल्लभगढ़ में कॉलेज से एग्जाम देकर लौट रही लड़की के किडनैप (Kidnapping) में असफल होने पर गोली मारकर हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। इसे लव जिहाद (love jihad) से जोड़कर देखा जा रहा है। आरोपी लड़की से एकतरफा प्यार (One Side Love) करता था। 2 साल पहले भी आरोपी ने लड़का किडनैप किया था। घटना सोमवार की है। इसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। पुलिस ने आरोपी तौसीफ को घटना के 5 घंटे बाद ही नूह से पकड़ लिया था। पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस लगातार आरोपी को ढूंढ रही थी।
आरोपी के एनकाउंटर की मांग
इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को आक्रोशित भीड़ ने एक मीट की दुकान तोड़कर जमकर हंगामा किया। इसे बाद परिजनों ने दिल्ली-मथुरा हाईवे को जाम कर दिया।लड़की के परिजन सड़क पर धरने पर बैठ गए। वे आरोपियों के एनकाउंटर करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने मृतका का अंतिम संस्कार करने से भी इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस ने उन्हें समझाया।
दोस्तों के साथ पहुंचा था
निकिता तोमर मूलत: यूपी के हापुड़ की रहने वाली थी। यहां वो सेक्टर-23 स्थित एक सोसायटी में किराये से रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोपी 12वीं तक उसके साथ पढ़ा है। वो कई बार लड़की को फंसाने की कोशिश कर चुका था। लेकिन लड़की ने उसे इग्नोर कर दिया। आरोपी ने 2018 में भी निकिता का किडनैप किया था। लेकिन तब इस मामले में समझौता हो गया था। सोमवार को लड़की एग्जाम देने गई थी। वापसी में वो कॉलेज के बाहर मां और भाई का इंतजार कर रही थी। तभी आरोपी अपने दोस्तों के साथ कार से वहां पहुंचा। उसने लड़की को कार में खींचने की कोशिश की। उसी दौरान उसका भाई पहुंच गया, तो नाकाम होते देख, गोली मार दी।
आर्मी में जाना चाहती थी निकित
निकिता को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। वो लेफ्टिनेंट बनना चाहती थी। आरोपी राजस्थान के मेवात का रहने वाला है। निकिता पढ़ने में होशियार थी। वो बीकॉम में टॉपर रही थी। उसने एयरफोर्स के लिए भी एग्जाम दिया था। लड़की के परिजनों ने बताया कि इससे पहले तौफीक के परिजनों ने पैर पकड़कर माफी मांग ली थी, इसलिए मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा था।
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ मे तौसीफ खान ने प्यार मे फेल होने पर निकिता तौमर को सरेआम कालेज के गेट के सामने गोली मार दी
ऐसे नामों से सावधान रहे #justice4Nikita pic.twitter.com/jWNzmB16bw
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।