आस्ट्रेलिया से बेटों ने किया पड़ोसी को कॉल, मेरी मां कॉल रिसीव नहीं कर रही है, प्लीज उन्हें ढूंढ़ निकालिए

Published : Jan 30, 2020, 06:02 PM IST
आस्ट्रेलिया से बेटों ने किया पड़ोसी को कॉल, मेरी मां कॉल रिसीव नहीं कर रही है, प्लीज उन्हें ढूंढ़ निकालिए

सार

हरियाणा के रोहतक में एक बुजुर्ग महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। माना जा रहा है कि लूटपाट के उद्देश्य से महिला की दो दिन पहले हत्या कर दी गई थी।

रोहतक, हरियाणा. एक बुजुर्ग महिला के दोनों बेटे आस्ट्रेलिया में थे। वे दो दिनों से मां को लगातार कॉल कर रहे थे, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। जब उन्हें निराशा हाथ लगी, तो उनकी टेंशन बढ़ गई। आखिरकार उन्होंने एक पड़ोसी को कॉल किया। पड़ोसी जब उनके घर पहुंचे, तो अंदर से इतनी दुर्गंध आ रही थी कि किसी से बर्दाश्त नहीं हुई। आखिरकार पुलिस को बुलाया गया। जब पुलिस घर में दाखिल हुई, तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई।


किसी परिचित ने दिया घटना को अंजाम

पुलिस के अनुसार प्रकाश देवी सुनारियां कलां गांव स्थित अपने घर पर अकेली रहती थीं। उनके दोनों बेटे आस्ट्रेलिया में हैं। वे दो दिनों से मां से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। गुरुवार को एक पड़ोसी ने पुलिस को कॉल करके बुलाया था। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो घर पर ताला पड़ा हुआ था। पुलिस ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई। अंदर तीखी दुर्गंध आ रही थी। अंदर महिला की लाश पड़ी थी। पुलिस के अनुसार, आशंका है कि किसी परिचित ने ही लूट के इरादे से बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Yoga Day 2026: अब योग से मिलेगी सरकारी नौकरी, बस करने होंगे यह आसान कोर्स...
घर में काम करने आई महिला को 2 साल तक बनाया बंधक, पीट-पीटकर फाड़ा कान का पर्दा