दुल्हन मंडप में बैठी और दूल्हे ने कर दिया कांड, दोनों परिवार सदमे में आ गए...भागे-भागे पहुंचे पुलिस के पास

Published : Nov 04, 2022, 12:52 PM IST
  दुल्हन मंडप में बैठी और दूल्हे ने कर दिया कांड, दोनों परिवार सदमे में आ गए...भागे-भागे पहुंचे पुलिस के पास

सार

हरियाणा के रेवाड़ी से अनोखा मामला सामने आया  है। जहां शादी से कुछ देर पहले ही दू्ल्हा भाग गया।  दुल्हन लाल जोड़े में पलकें बिछाए दूल्हे की राह तक रही थी और वो आया ही नहीं। काफी देर इंतजार करने के बाद दोनों परिवार वाले पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे।

रेवाड़ी (हरियाणा). दुल्हन शादी का लाल जोड़ा पहनकर तैयार बैठी, दूल्हे के घरवाले भी बारात ले जाने के लिए दरवाजे पर खड़े। बस इस दूल्हे का इंतजा रहा था, कब वो शेरवानी और पगड़ी पहनकर आए और बारात को रवाना किया जाए। लेकिन दूल्हा शादी से पहले संदिग्ध हालात में गायब हो गया।  वह बहन को ब्यूटी पार्लर पर छोड़ने गया था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। फिर क्या था दोनों परिवारों में पता लगते ही हड़कंप मच गया। दुल्हन अभी तक लाल जोड़ा पहने और मेहंदी लगाए दूल्हे के आने का इंतजार कर रही है।

बहन को ब्यूटी पार्लर छोड़ने गया लेकिन वापस नहीं लौटा दूल्हा
दरअसल, यह चौंकाने वाला मामला हरियाणा के रेवाड़ी जिले के औद्योगिक कस्बा में खटावली गांव का है। जहां  राहुल नाम के युवक की शुक्रवार यानि देवउठनी ग्वारस को शादी होने वाली थी। लेकिन सात फेरे लेने से पहले ही वह भाग गया। राहुल के छोटे भाई विकास ने बताया कि शादी से एक दिन पहले गुरुवार को राहुल अपनी बहन संजू को लेकर ब्यूटी पार्लर पर गया था। जो अभी तक लौटकर वापस नहीं आया है। वहीं लड़की वालों की शिकायत पर थाना ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

देवउठनी एकादशी पर होने वाले थे 7 फेरे
बता दें कि कुछ दिन पहले ही राहुल की सगाई सोनीपत जिले में कमलेश नाम की लड़की से हुई थी। दोनों के परिवार वालों की रजामंदी से शादी की तारीख 4 नवंबर यानि देवउठनी एकादशी पर तय हुई थी। यह शादी लड़की के मामा लुधियाना से करने वाले थे। उन्होंने इसको लेकर पूरी तैयारियां कर ली थीं। सारे मेहमान और पंडित आ चुके थे। खुद दुल्हन भी हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लगाकर बस बारात का इंतजार कर रही थी। लेकिन उससे पहले ही दूल्हा फुर्र हो गया।

हाथों में मेहंदी लगाए इंतजार करती रह गई दुल्हन
पुलिस ने राहुल की तलाश के लिए उसके दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रैक  करने के लिए नंबर ट्रैक पर डाला गया है। वहीं पुलिस ने राहुल की बहन से पूछताछ की है, क्योंकि आखिरी बार बहन को साथ लेकर घर से निकला था। संजू ने बताया कि राहुल मुझे छोड़कर यह कहते हुए बाइक पर चला गया कि वह कपिल के पास जा रहा है। लेकिन सुबह से शाम और रात हो गई वह नहीं लौटा। जब कपिल से पूछताछ की तो उसने बताया कि राहुल उसके पास नहीं आया है। काफी तलाश के बाद भी जब राहुल का पता नहीं चल पाया तो दोनों परिवार ने उसकी गायब होने की पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।
 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 9 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल