शादी से मना करने की युवक को मिली खौफनाक सजा, युवक की हालत देख दहले लोग, गंभीर हालत में चल रहा इलाज

Published : Nov 01, 2022, 04:34 PM IST
शादी से मना करने की युवक को मिली खौफनाक सजा, युवक की हालत देख दहले लोग, गंभीर हालत में चल रहा इलाज

सार

हरियाणा के सोनीपत जिले में एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक युवक को शादी से मना करने की महिला ने इतनी खौफनाक सजा दी है कि देखने वाले दहल गए। जानकारी मिलने तक 3 दिनों बाद भी पीड़ित बयान देने की स्थिति में नहीं है।

सोनीपत (sonipat). एक कहावत है कि अति वर्जयेत मतलब कि किसी भी चीज की अधिकता नुकसान दायक होती है। इसी से जुड़ा एक मामला सामने आया है जहां महिला के अधिक प्यार ने युवक को मौत की कगार पर खड़ा कर दिया है। दरअसल शादी से मना करने पर आरोपी महिला ने युवक को तेजाब से नहला दिया। जिससे की उसकी हालत खराब हो गई। उसकी कंडीशन इतनी खराब है कि वह अभी तक बयान देने की स्थिति में नहीं आ पाया है। वहीं पीड़ित की बुआ की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 

यह था पूरा मामला
पुलिस में शिकायत करते हुए पीड़ित की बुआ ने बताया था कि श्याम सिंह (25 वर्ष) उसके भाई का बेटा है, जो कि झज्जर जिले के  बहादुरगढ़ का है। उसके भाई भाभी की कई साल पहले जान जाने के कारण वह हमारे साथ मयूर विहार स्थित मकान में रहता है। बुआ ने आगे बताया कि पीड़ित एक निजी कंपनी में काम करता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात गोहाना निवासी एक महिला से हुई, जिसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। दोनो के बातचीत के दौरान कुछ दिनों बाद ही महिला ने युवक से शादी का प्रस्ताव रखा। उसकी बात सुनकर युवक ने आरोपी महिला से कुछ दिन का समय मांगा। इसके युवक को महिला के बारे में पहले से शादीशुदा होने की बात पता चली तो दोनो के बीच बातचीत बंद हो गई। इससे नाराज महिला ने तेजाब फेंकने की वारदात को अजांम दे दिया।

परेशान करने लगी महिला, मां ने बोला नंबर ब्लॉक कर दो
युवक को जैसे ही महिला की पहली शादी के बारे में पता चला वह दूरी बनाने लगा। इस पर सिरफिरी महिला अपनी मां को लेकर युवक के घर पहुंच गई जहां सब बाते क्लीयर हो गई। इसके बाद भी महिला युवक को फोन कर परेशान करने लगी। साथ ही धमकी देने लगी कि मेरा नहीं हुआ तो किसी का नहीं होने दुंगी। इस सब बातों से चिढ़कर पीड़ित ने यह बात महिला की मां को बताई तो उन्होंने युवक से उसका नंबर ब्लॉक करने की सलाह दी। जिस पर उनकी बात मानकर युवक ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

गुस्साई महिला ने डाल दिया 5 लीटर तेजाब
युवक द्वारा उसका नंबर बंद करने के बाद गुस्साई महिला ने युवक का फोटों और तेजाब की बॉटल लेकर उसके इलाके में पहुंच पता करने लगी। इसकी जानकारी युवक की बुआ के पहचानने वाले लोगों ने दी। तब तक युवक किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। सिरफिरी आरोपी महिला ने युवका का पीछा किया। जब तक युवक कुछ समझता महिला ने उस पर पूरी एसिड की बॉटल ढोल दी। अचानक हुए इस हमले से युवक के हाथ पैर पीठ पर जलन होने लगी। उसी वक्त पीड़ित के परिजन पहुंचे जो कि उसे हॉस्पिटल लेजाकर भर्ती कराया। युवक की हालत इतनी खराब है कि वह अभी तक बयान देने की स्थिति में नहीं है।

वहीं थाना पुलिस ने पीड़ित युवक बुआ की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसके चलते पीड़ित की बुआ ने पुलिस द्वारा केस मे ढिलाई करने का आरोप लगा ही है। वहीं पुलिस का कहना कि जांच की जा रही है साथ ही युवक के बयान दर्ज होने के बाद जांच तेजी से की जाएगी।

यह भी पढ़े- गुरुग्राम में दहेज की बलि चढ़ी 6 महीने की प्रग्नेंट महिला, पीड़ित पिता ने ससुरालवालों पर लगाए और भी गंभीर आरोप

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 9 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल