हरियाणा में शॉकिंग मामला: मन्नत पूरी हुई तो माता-पिता ने डेढ़ साल के बेटे किया दान, बोले-सब बाबा का आशीर्वाद

Published : Nov 09, 2022, 02:49 PM ISTUpdated : Nov 09, 2022, 02:56 PM IST
 हरियाणा में शॉकिंग मामला: मन्नत पूरी हुई तो माता-पिता ने डेढ़ साल के बेटे किया दान, बोले-सब बाबा का आशीर्वाद

सार

हरियाणा के कैथल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक माता-पिता ने मन्नत पूरी होने पर अपने जिगर के टुकड़े यानि डेढ़ साल के बेटे को एक बाबा के आश्रम में दान कर दिया। कहा-सब बाबा की कृपा है, उनके आशीर्वाद के बिना कुछ संभव नहीं।

कैथल (हरियाणा). कहते हैं कि जब लोगों की सालों से मांगी हुई मन्नत पूरी होती है वो दान-धर्म करने में नहीं हिचकिचाते। महंगी-महंगी वस्तुएं और पैसे दान कर देते हैं। लेकिन हरियाणा के कैथल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति-पत्नी की मुराद पूरी हुई तो उन्होंने अपने डेढ़ साल के बेटे को डेरे में दान कर दिया। जैसे ही इस चौंकाने वाली घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। 

माता-पिता ने जिगर के टुकड़ो एक झटके में कर दिया दान
दरअसल, यह अजीबोगरीब मामला कैथल जिले के बाबा राजपुरी डेरे का है। जहां अंबाला जिले के बलदेव नगर के रहने वाले दंपत्ति ने अपने जिगर के टुकड़े बेटे को दान किया है। दान करने वाले पिता की पहचान संजय चौहान के रुप में हुई है। हालांकि अभी तक पुलिस की जांच में यह सामने नहीं आया है कि दंपत्ति ने बच्चे को क्यों और किस कारण से दान किया है। फिलहाल इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

दंपत्ति ने कहा-अभी दान नहीं ते तो वह बड़ा होकर मुकर जाता
वहीं बच्चे को  दान करने वाले पिता संजय सिंह चौहान का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से बेटे को डेरे में दान किया है। क्योंकि अभी वो छोटा था, इसलिए उसे दान कर दिया, बाद में बड़े होने के बाद वह हमारे कहने के बाद भी डेरे में नहीं जाता। इस मामले में डेरे के बाबा का कोई दबाव नहीं है। बस बाबा का हम पर ऐसा ही आशीर्वाद बना रहे, बच्चों का क्या बच्चे तो आगे होते ही रहेंगे। सब उनकी ही कृपा है।

पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले
पुलिस ने इस मालले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। डेरे के बाबा और वहां पर रहने वाले साधुओं से भी पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं बच्चे को दान करने वाले दंपत्ति और बाबा की भूमिका को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने बाबा राजपुरी के डेरे में लगे CCTV कैमरे की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। शायद इसके जरिए कोई सुराग हाथ लग जाए। कैथल पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का  खुलासा कर दिया जाएगा। साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-दिल दहला देने वाली घटना: शख्स ने बेटी-भतीजे और भाई को कार में बैठाया, फिर नहर में कुदा दी-चारों की मौत
 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में आखिर ऐसा क्या है? रूट, स्पीड, समय और तकनीक ने सबको चौंकाया