कई थानों में लगी है इस लड़की की फोटो, चश्मा लगाकर लोगों को लगाती करोड़ों का चूना..ऐसे देती अंजाम

Published : Dec 27, 2020, 01:54 PM IST
कई थानों में लगी है इस लड़की की फोटो, चश्मा लगाकर लोगों को लगाती करोड़ों का चूना..ऐसे देती अंजाम

सार

भोली-भाली दिखने वाली इस महिला के कारनामे बड़े ही खौफनाक हैं। वह अमीरों को अपने हुस्न के जाल में फंसाकर उनसे लाखों-करोंड़ो रुपए ऐंठती थी। पुलिस ने इसके चंगुल से हरियाणा के कोयला व्यापारी को  6 दिसंबर को  फ्लैट से मुक्त कराया था। 

सीकर/सिरसा. हरियाणा में कोयला व्यापारी को हनीट्रैप में फंसा कर डेढ़ करोड़ रुपए मांगने वाली फरार युवती का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है। लड़की की फोटो हरियाण और राजस्थान के कई थानों में दे दी गई है। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

लाखों करोंड़ो रुपए ऐंठती थी महिला
दरअसल, भोली-भाली दिखने वाली इस महिला के कारनामे बड़े ही खौफनाक हैं। वह अमीरों को अपने हुस्न के जाल में फंसाकर उनसे लाखों-करोंड़ो रुपए ऐंठती थी। पुलिस ने इसके चंगुल से हरियाणा के कोयला व्यापारी को  6 दिसंबर को  फ्लैट से मुक्त कराया था। लेकिन युवती पहले ही फरार हो चुकी थी।

ऐसे पुलिस ने युवक को कराया मुक्त
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी अधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि इस युवती ने अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसकार कई व्यापारियों के साथ संबंध बनाए। जिसके बदले वह वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपए ऐंठती थी। हरियाणा के कोयला व्यापारी को उसने सीकर बुलाकर एक फ्लैट में बंधक बना लिया था। व्यापारी के घरवालों से वह एक करोड़ रुपए की डिमांड करने लगी। परिजनों ने हरियाणा पुलिस की मदद से व्यापारी को मुक्त कराया।

कई थानों में लगी है फोटो
पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी युवती अंजुला और उसके साथी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जैसे ही दोनों गिरफ्तार होते हैं तो मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। कई थानों में उसकी फोटो भेज दी गई हैं।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 28 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें अपडेट
Weather Forecast 27 July 2026: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और राजस्थान में बारिश-तूफान, कई राज्यों में अलर्ट