
हेल्थ डेस्क. मन में चाह हो तो कोई भी मुश्किल काम को किया जा सकात है। ऑस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड की 26 साल की निकोलेट हार्पर ने महज कुछ महीने में 40 किलो वजन घटाकर (Weight loss tips) कर इसे साबित कर दिया। जो लोग उसके बॉडी को देखकर मजाक बनाते थे वहीं अब उन्हें फॉलो करने लगे हैं। निकोलेट हार्पर बताती हैं कि फास्ट फूड की वजह उनका वजन 100 किलो बढ़ गया था।
निकोलेट हार्पर बताती हैं कि फास्ट फूड की कन्वीनिंस की वजह से वो इसकी आदी हो गई थी। वो दिन में दो बार फास्ट फूड खाती थी। सुबह में वो मैकडॉनल्ड्स में नाश्ता करती थी और रात को डॉमिनोज में पिज्जा खाती थी। देखते-देखते उनका वजन बढ़ता गया और वो 100 किलो की हो गई। वो डबल एक्सलसाइज के कपड़े पहनने लगी थी। फैमिली, फ्रेंड्स उन्हें देखकर ताने मारते थे।
क्लासमेट उड़ाते थे मजाक
निकोलेट बताती हैं कि मैं क्लास में बढ़े वजन की वजह से सबसे बड़ी दिखती थी। मुझे स्पोर्ट्स क्लास और कसरत से जुड़ी किसी भी एक्टिविटी से कोई इंटरेस्ट नहीं था। क्लास में लड़कों का एक ग्रुप मुझे काफी छेड़ा करता था। वो मुझे दरियाई घोड़ा समेत ना जाने कितने नामों से बुलाते थे। लोग स्कूल टाइम में मेरे वजन की वजह से अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। लेकिन वहीं, लोग अब सोशल मीडिया पर मुझे फॉलो करते हैं।
फास्ट फूड हेल्दी फूड से सस्ता मिलता था
वो बताती हैं कि मुझे नहीं पता था कि मैं क्यों ओवरवेट हो गई थी। क्योंकि मेरे परिवार में सभी लोग हेल्दी खाते थे और कोई भी मेरी तरह नहीं था। सच पूछिए तो मुझे घर पर कुछ भी बाहर का खाने की इजाजत नहीं थी। घर का खाना खाना पड़ता था। इसलिए मैं बाहर जाकर मैकडॉनल्ड का आनंद लेती थी। वो ये भी कहती हैं कि फास्ट फूड खाने के पीछे वजह यह भी थी कि यह हेल्दी फूड के मुकाबले ज्यादा सस्ता होता था। 15 डॉलर में सलाद मिलते थे जबकि पिज्जा सिर्फ 5 डॉलर में मिल जाते थे। इसलिए मेरी लत लग गई।
कुछ महीने में 40 किलो वजन कम किए
लेकिन बाद में उन्होंने वजन कम करने की ठान ली और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखी। वो बताती हैं कि वेट लॉस जर्नी के दौरान काफी मुश्किलें भी आईं। वो बताती हैं कि खुद पर काबू करने की कोशिश के दौरान वो बिंज डिसॉर्डर की शिकार हो गयी थी। बिंज डिसॉर्डर में अक्सर लोग बहुत ज्यादा खाने लगते हैं वो खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। हालांकि फिटनेस प्रोफेशनल की मदद के बाद वो ठीक हो गई। अब वो हेल्दी फूड खाती हैं। कुछ महीने में उन्होंने 40 किलो वजन कम करके सबको हैरान कर दिया।
निकोलेट मां बनने वाली हैं, वो बताती हैं कि अब वो हेल्दी फूड खाती हैं। 24 घंटे में तीन बार हेल्दी फूड मील और हेल्दी स्नैक लेती हैं। वो वजन कम करके खुद को बेहतर और आत्मविश्वासी महसूस करती हैं। वो अब पर्सनल ट्रेनर का काम करती हैं। लोगों को वजन घटाने की ऑनलाइन क्लासेस देती हैं, ताकि बाकी की जिंदगी भी उनकी तरह बदल सकें।
और पढ़ें:
पहले दोस्ती... फिर SEX, नाबालिग बेटी के बिस्तर पर टेबलेट देख मां रह गई दंग
भारत की बस एक चीज खाकर 40 की उम्र में 20 की लगती है ये महिला, तनाव से भी रखती है दूर
माता-पिता से नहीं मिला प्यार,तो 21 साल की लड़की ने 9 लाख खर्च कर शरीर का कर लिया ये हाल
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.