ब्लड प्रेशर को संतुलित करने समेत शहद के हैं ये 8 फायदे, कैंसर के इलाज में भी है असरदार

शहद में गुणों का खजाना छिपा हुआ है। शहद से ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, खून की कमी समेत कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं शहद के 8 फायदे। 
 

Nitu Kumari | Published : May 24, 2022 10:49 AM IST / Updated: May 24 2022, 04:42 PM IST

हेल्थ डेस्क:शहद या मधु हर किसी की रसोई में होता है। खाने को स्वादिष्ट तो बनाता ही हैं, इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है। दुनिया भर में हमारे पूर्वज शहद के कई लाभों से परिचित थे। एक औषधि के रूप में उसका इस्तेमाल सबसे पहले सुमेरी मिट्टी के टेबलेटों में पाया गया है जो करीब 4000 साल पुराने हैं। सुमेरी चिकित्सा में 30 प्रतिशत शहद का इस्तेमाल किया जाता था। भारत में शहद चिकित्सा की पारंपरिक पद्धति है। प्राचीन मिस्र में शहद का इस्तेमाल आंखों की बीमारी और त्वचा संबंधित बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता था। जलने या फिर जख्म होने पर प्राकृति बैंडेज के रूप में शहद को लगाया जाता था। ईशा फाउंडेशन में पब्लिश आर्टिकल में शहद से जुड़े कई फायदे बताए गए हैं। आइए नीचे जानते हैं शहद से कौन-कौन सी हेल्थ संबंधित समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

1.खून के लिए वरदान है शहद

शहद लेने से लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) में इजाफा होता है। इसके अलावा गुनगुने पानी में शहद मिलाकर लेने पर हीमोग्लोबीन का स्तर बढ़ता है, जिससे खून की कमी दूर होती है। 

2.ब्लड प्रेशर में फायदेमंद

शहद का नियमित सेवन सर्कुलेटरी सिस्टम और रक्त की केमिस्ट्री में संतुलन को पाने में न सिर्फ आपकी मदद करता है, बल्कि आपको ऊर्जावान और फुर्तीला बनाए रखता है। लो ब्लड प्रेशर में भी शहद फायदेमंद होता है। शहद लेनेसे ब्लड प्रेशर नॉर्मल होता है।

3.कीमोथैरेपी में हो रही समस्या का करता है रोकथाम

शहद कीमोथैरेपी के मरीजों में श्वेत रक्त कोशिकाओं (WBC) की संख्या को कम होने से रोकता है। एक छोटे प्रयोग में कीमोथैरेपी के दौरान कम डब्ल्यूबीसी संख्या के जोखिम वाले 40 फीसदी मरीजों में उपचार के तौर पर दो चम्मच शहद पिलाई गई। जिसके बाद वह समस्या फिर नहीं उभरी।

4.शहद में योगा में  फायदेमंद

जो लोग योगा करते हैं उनके लिए शहद फायदेमंद होता है। सुबह अभ्यास के दौरान पहले गुनगुने पानी में थोड़ा सा शहद मिलाकर लेने पर शरीर सक्रिय हो जाता है। रक्त के रसायन में संतुलन लाता है। 

5.शहद एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक है

शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाया जाता है। जो शरीर के प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाता है। शहद हानिकारक सूक्ष्मजीवों से लड़ता है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि जख्मों पर शहद लगाने से वो ठीक हो जाता है। इसे लेकर कुछ प्रयोग भी किए गए हैं। अध्ययन में एक उपचारात्मक शहद का इस्तेमाल किया गया जो एक खास शुद्धिकरण प्रक्रिया से गुजरा था। इसमें अनप्रोसेस्ड शहद के इस्तेमाल से 59 मरीजों के जख्म और पैर के अल्सर को ठीक किया गया था। एक मरीज को छोड़कर बाकी सभी के जख्मों में सुधार देखने को मिला था। शहद लगाने से एक सप्ताह के अंदर मरीज का जख्म ठीक हो गया था। 

6.शहद पाचन में करता है हेल्प

शहद गैस, कब्ज और पेट फूलने की समस्या को भी हल करता है। इसमें लैक्सेटिव पाया जाता है। शहद में इसके अलावा प्रोबायोटिक मौजूद होता है जो पाचन में मदद करते हैं। प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाते हैं। जो एलर्जी को कम करने में मदद करता है। शहद का इस्तेमाल आंतों में फंगस से पैदा हुए माइकोटॉक्सिन के विषैले प्रभावों को भी दूर करता है।

7.शहद त्वचा और स्कैल्प के संक्रमणों से लड़ता है

शहद त्वचा और स्कैलप के लिए फायदेमंद होता है। अनप्रोसेस्ड शहद को लेकर दो से तीन मिनट चेहरे या फिर स्कैल्प पर मालिश करें। इसके बाद इसे तीन घंटे के लिए छोड़ दे, फिर गुनगुने पानी से धो दें। एक सप्ताह के अंदर त्वचा और बाल संबंधित समस्या दूर हो जाएगी। बाल टूटना भी बंद हो गया था। से इसे लेकर भी एक प्रयोग किया गया था। 

8.शहद बच्चों को गहरी नींद सोने में मदद करता है

कई अध्ययनों के शुरुआती नतीजों में देखा गया है कि जिन बच्चों को शहद दिया गया है उनकी नींद गहरी हुई है। शहद से बच्चों की नींद गहरी हो सकती है।  शहद से रात के समय बच्चों में खांसी कम हुई और उन्हें साउंड स्लीप मिला।

चीनी का विकल्प है शहद जो सेहत के लिए  फायदेमंद

चीनी लेने से शरीर में कई तरह की समस्या आ जाती है। लेकिन शहद से ना सिर्फ आपको हेल्दी बनाता है बल्कि इससे आपको मिठास भी मिलती है। शहद में 30 प्रतिशत ग्लकोज, 40 प्रतिशत फ्रक्टोज होता है।  शहद में एक स्टार्ची फाइबर डे‍क्सट्रिन भी होता है। यह शरीर में रक्त शर्करा(शुगर लेबल) का स्तर संतुलित रखता है।

शहद का ऐसे करें प्रयोग-

-नॉर्मल पानी में 1 से 3 चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार लेने से नर्वस सिसट्म की कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है।

-एक गिलास गुनगुने पानी में दो से तीन चम्मच शहद मिलाकर लेने पर तुरंत एनर्जी मिलती है और वजन भी कम होता है। 

-जख्म पर शहद का प्रयोग करने से ना वो सिर्फ ठीक होता है बल्कि निशान भी हल्के हो जातेहैं।

-शहद में नीबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से काले धब्बे खत्म होते हैं और स्किन में चमक आती है। 
 

और पढ़ें:

बादाम के छिलके से पा सकते हैं हेल्दी बाल और चमकदार त्वचा, जानें कैसे

धीरूभाई अंबानी की बहू बनने से पहले नीता अंबानी ने रखी थी ये शर्त, मुकेश के हां कहने के बाद हुई शादी

दूध वाली चाय में भूलकर भी ना डालें गुड़, शरीर को हो सकता है ये नुकसान

Share this article
click me!