बादाम के छिलकों को हम फेंक देते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि छिलके में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पेट, बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। बस इसे कैसे इस्तेमाल करना हैं उसकी जानकारी होनी चाहिए।

हेल्थ डेस्क: डॉक्टर, न्यूट्रिशन एक्सपर्ट सभी को सलाह देते हैं कि बादाम का सेवन करना चाहिए। इससे दिमाग तेज होता है और हेल्थ भी सही होता है। लोग रात में बादाम भिगो देते हैं और सुबह इसे छिलकर खाते हैं। वो छिलके को फेंक देते हैं। लेकिन छिलेक में भी गुणों का भंडार होता है। जब उसके फायदे जानेंगे तो फेंकने की बजाय या तो उसे खा जाएंगे या फिर दूसरी चीजों में इस्तेमाल करेंगे। दरअसल, बादाम के छिलके में विटामिन, मिनरल्स और एंटीओक्सीडेंट जो बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक्सपर्ट बताते हैं कि बादाम को फुलाने के बाद छिलके साथ इसे खाया जा सकता है। इससे शरीर को डबल फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं इसके छिलके से पेट भी साफ रखने में मदद मिलती है। छिलके में फाइबर और फ्लेवोनोइड्स मिलता है। जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाता है। जिससे पेट अच्छे से साफ होता है। बादाम के छिलके को खरबूज के बीज, अलसीऔर मिश्री के साथ मिलाकर पीस लें । फिर इसे गर्म दूध में मिलाकर पीए। ये आपको काफी फायदा पहुंचाएगा। कॉन्स्टिपेशन की समस्या को हल करेगा। 

हेयर मास्क बनाएं

बादाम के छिलकों में विटामिन ई मिलता है। अंडे, नारियल के तेल, एलोवेरा जेल के साथ बादाम के छिलके को पीस लें। इसे हेयरमास्क की तरह इस्तेमाल करें। इसे बाल हेल्दी और मजबूत होंगे। बालों में नेचुरल चमक भी आएगी।

फेसपैक बादाम के छिलके से बनाए

बादाम के छिलके से फेसमास्क भी बना सकते हैं। छिलके को सूखाकर पाउडर बना लें। फिर इसे ओट्स, बेसन और दही में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद धो दें। कुछ दिनों में ही चेहरा खिला-खिला नजर आएगा।

(नोट-यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। एशियानेट का इस लेख से कोई वास्ता नहीं हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क करें।)