
हेल्थ डेस्क। सुबह सैर करना और उस दौरान हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना हेल्थ के लिए बहुत बढ़िया होता है। सुबह सैर करना बहुत अच्छी आदत है। इससे स्टेमिना बढ़ता है, कोलेस्ट्रॉल में कमी आती है और हार्ट को मजबूती मिलती है। लेकिन जब आप मॉर्निग वॉक के बाद घर आते हैं तो आपको तेज भूख लगती है। ऐसा शरीर में ग्लूकोज की मात्रा कम हो जाने की वजह से होता है। सुबह की सैर और एक्सरसाइज के बाद कुछ खास चीजों को खाने से काफी फायदा होता है। सुबह जब आप सैर करके आते हैं तो इन चार चीजों को फेर-बदल कर जरूर खाएं।
1. ओटमील
ओटमील में काफी फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट होता है। इसमें प्रोटीन भी काफी होता है। इसके सेवन से वजन भी कम होता है। सुबह-सुबह ओटमील का सेवन करने से स्वास्थ्य ठीक बना रहता है।
2. दूध और बादाम
सुबह सैर करके आने के बाद बादाम के साथ दूध पीना काफी फायदेमंद होता है। दूध एक संपूर्ण आहार है, वहीं बादाम में मौजूद मिनरल और विटामिन शरीर को काफी एनर्जी देते हैं। नाश्ता करने के बाद एक कप दूध के साथ 4-5 बादाम लें।
3. अनार का जूस
सुबह नाश्ते के बाद एक गिलास अनार का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। इससे आपको दिन भर के लिए एनर्जी मिल जाती है। अनार में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो ब्लड के रेड सेल्स को बढ़ाते हैं और शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करते हैं। इससे तत्काल एनर्जी मिलती है।
4. भिगोये चने
सुबह भिगोये चने खाने से भी बहुत एनर्जी मिलती है। इसे रेग्युलर खाना चाहिए। ये हर तरह की कमजोरी को दूर करते हैं। इसमें काफी फाइबर होता है, जो पेट को साफ रखता है और डाइजेशन को बेहतर बनाता है। भिगोये चने को गुड़ या शहद के साथ लेने से ज्यादा फायदा होता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.