दावा: रोजाना 1 बीयर सेहत को दे सकता है कई फायदे, जानें किस वक्त करना चाहिए सेवन

Published : Jul 05, 2022, 09:42 AM ISTUpdated : Jul 05, 2022, 10:20 AM IST
दावा: रोजाना 1 बीयर सेहत को दे सकता है कई फायदे, जानें किस वक्त करना चाहिए सेवन

सार

बीयर सेहत के लिए फायदेमंद होता है। नए रिसर्च में चौंकाने वाला दावा किया गया है। ये आंत के लिए लाभदायक है और इसमें पुरानी बीमारियों से बचाव की क्षमता होती है। 

हेल्थ डेस्क. बीयर को लेकर आए दिन रिसर्च होते रहते हैं। हाल में हुए एक रिसर्च में दावा किया गया है कि बीयर पीना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। पुर्तगान की नोवा यूनिवर्सिटी लिस्बन के वैज्ञानिकों का कहना है कि रोजाना बीयर पीने से आंत को फायदा मिलता है। इसमें पुरानी बीमारियों से बचाव की क्षमता है। सेंटर फॉर रिसर्च इन हेल्थ द्वारा किए गए शोध में कहा गया कि बीयर का सेवन आंतों के माइक्रोबायोटा की संरचना में सुधार में योगदान देता है। 

कई बीमारियों के रोकथाम करता है बीयर

यह एक ऐसा कारक है जो बहुत आम पुरानी बीमारियों, जैसे मोटापा, डायबिटीज और हृदय रोगों की रोकथाम से जुड़ा है। सरल भाषा में समझे तो यह पेट में  अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है। यह फायदा एल्कोहोलिक और नॉन-एल्कोहोलिक बीयर दोनों से मिलता है। 

ऐसे हुई रिसर्च 

इस स्टडी में 23 से 58 वर्ष की आयु के स्वस्थ पुरुषों को शामिल किया गया। इन्हें रोजाना चार हफ्तों के लिए रात में डिनर के वक्त 330 मिलीलीटर बीयर पीने को कहा गया। प्रतिभागियों में से कुछ को एल्कोहोलिक और कुछ को नॉन-एल्कोहोलिक बीयर दिया गया।ट्रायल के 4 सप्ताह के बाद इनके मल और खून का सैंपल्स लिए गए।

दिल और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी कोई बीमारी भी नहीं होती है

रिसर्च के नतीजे में सामने आया है कि बीयर पीने से आंतों में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ती है। जर्नल ऑफ एग्रीकल्चरल एंड फूड केमिस्ट्री में प्रकाशित इस रिसर्च के नतीजे कहते हैं कि बीयर पीने से आंतों में अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ती है। ये बैक्टीरिया और ज्यादा विविध होते हैं। इससे पूरे पाचन तंत्र की सेहत सुधरती है। इतना ही नहीं इसके सेवन से वजन भी नहीं बढ़ता है। दिल और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी कोई बीमारी भी नहीं होती है।

आंतों में अच्छे बैक्टीरिया के लेवल को बढ़ाता है

वैज्ञानिकों का कहना है कि बीयर में पॉलीफेनोल्स नाम के कंपाउंड और सड़ने की प्रक्रिया के बाद बनने वाले सूक्ष्म जीव होते हैं। यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया के लेवल को बढ़ाते हैं। शरीर में अच्छे बैक्टीरिया का होना बहुत जरूरी होता है। इसके नहीं होने से कई तरह की बीमारी जैसे डायबिटीज, दिल से जुड़ी बीमारी हो सकती है।

और पढ़ें:

BIKINI DAY 2022: कब और किसने बनाई बिकिनी, जानें इसके नाम के पीछे की दिलचस्प कहानी

आम खट्टा है या मीठा, सड़ा है या फिर ताजा, खरीदते वक्त इन 2 टिप्स को करें इस्तेमाल

लंबी उम्र के लिए दिन में इस समय करें ब्रश, स्टडी में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

सिर्फ दवा ही नहीं, भोजन से भी पहुंच सकता है शरीर में एंटीबायोटिक! जानें सुरक्षित फूड चुनने के आसान टिप्स
इंश्योरेंस क्लेम में टाइम क्यों लगता है? हॉस्पिटल डिस्चार्ज के बाद का असली माजरा