MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Bikini Day 2022: कब और किसने बनाई बिकिनी, जानें इसके नाम के पीछे की दिलचस्प कहानी

Bikini Day 2022: कब और किसने बनाई बिकिनी, जानें इसके नाम के पीछे की दिलचस्प कहानी

लाइफस्टाइल डेस्क. बिकिनी (Bikini) आज के वक्त में यंग जनरेशन के लिए फैशन स्टेटमेंट बन गया है। मॉडल्स से लेकर एक्ट्रेसेस तक बिकिनी पहनकर हॉट फोटोशूट कराते हैं। समंदर किनारे मौज-मस्ती करने के लिए बिकिनी सबसे अच्छा परिधान उनके लिए होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसे किसने कब बनाया और इसे पहनने की शुरुआत कब हुई। इतना ही नहीं इसका नाम बिकिनी क्यों रखा गया। आइए इंटरनेशनल बिकिनी डे (international bikini day)पर जानते हैं इससे जुड़ी दिलचस्प बातें... 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 05 2022, 06:29 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

बिकिनी 5 जुलाई 1946 को पहली बार बनाई गई थी। इसे किसी फैशन डिजाइनर ने नहीं बल्कि एक इंजीनियर ने डिजाइन किया था। जी हां, बिकिनी को किसी फैशन डिजाइनर ने नहीं बल्कि फ्रांस के एक इंजीनियर  लुईस लेअर्द ने डिजाइन किया था।  (फोटो साभार:https://www.freepik.com)

27

5 जुलाई को इसलिए बिकिनी डे मनाया जाता है। दुनिया भर में बिकिनी सबसे सेक्सी ड्रेस मानी जाती है। समंदर के किनारे तो युवा लड़कियां इसे पहनकर अपनाफिगर फ्लॉन्ट करती दिखाई देती हैं। (फोटो साभार:https://unsplash.com)

37

सवाल यह है कि इसका नाम बिकिनी क्यों पड़ा। तो इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है। दरअसल, पहली बार जिस जगह पर बिकिनी बनाई गई थी उस जगह का ना बिकिनी अटोल था। यह जगह प्रशांत महासागर में स्थित है। (फोटो साभार:www.freepik.com)

47

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिकिनी अटोल में उस वक्त  न्यूक्लियर एटम और हथियारों का परीक्षण साईट हुआ करती थी। इंजीनियर 'लुईस रियर्ड'के इस आविष्कार को किसी बम से कम नहीं माना जाता था। 

57

भले ही बिकिनी आज के वक्त में स्टाइल स्टेमेंट बन गया है। लेकिन इसके आविष्कार के बाद कोई भी मॉडल इसे पहनना नहीं चाहती थी। इतना ही नहीं कोई विज्ञापन के लिए भी तैयार नहीं हो रही थीं। लेकिन कुछ वक्त के बाद 19 साल की एक डांसर मिशेलाइन इसका विज्ञापन करने के लिए तैयार हुईं। कहा जाता है जैसे ही वो इसे पहनकर एड किया वैसे ही छा गईं।  उन्हें उनके फैंस के 50 हजार से ज्यादा खत मिले। 

67

आज पूरी दुनिया में लड़कियां बिकिनी पहनती हैं। लेकिन एक वक्त था जब इटली, अमेरिका और स्पेन में इस पर बैन लगा दिया गया था। लेकिन बाद में इसे हटाना पड़ा। महज 4 सालों में बिकिनी ने दुनिया भर के बाजारों में अपनी पहचान बना ली थी। 

77

भारत में आज की तारीख में बिकिनी ने मार्केट पर पकड़ मजबूत कर ली है। एक्ट्रेस की पहचान बिकिनी अब युवा लड़कियों के बीच भी खासी लोकप्रिय हो रही हैं।

और पढ़ें:

सोफिया हयात इस तरीके से 'बॉडी की सफाई' करना पड़ा महंगा, अस्पताल में भर्ती, लड़कियां भूल कर भी ना करें ये गलती

लंबी उम्र के लिए दिन में इस समय करें ब्रश, स्टडी में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

ब्रेस्ट पर होने वाली इन 3 समस्याओं ना हो परेशान, फोकस करें बचाव और ट्रीमेंट पर

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved