
QR codes for emergengy heart services: कर्नाटक के बेंगलुरू में एक बेहद इनोवेटिव प्रोजेक्ट को शुरू किया गया है। मणिपाल हॉस्पिटल्स ने हार्ट संबंधी इमरजेंसी के लिए शहर के 20 ट्रैफिक जंक्शनों पर क्यूआर कोड लगाया है। यह क्यूआर कोड लोगों को मेडिकल इमरजेंसी में इमरजेंसी सर्विसेस तक सूचनाएं पहुंचाने में मदद करने के अलावा फौरन ही आपात चिकित्सीय सेवा देने में गाइड करेगा। मणिपाल हॉस्पिटल्स ने बीबीएमपी (ब्रुहाट बेंगलुरु महानगर पालिके) और बैंगलोर सिटी ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से क्यूआर कोड के डिजिटल इनोवेटिव सॉल्यूशन को शुरू किया है।
बेंगलुरू के ट्रैफिक सिग्नल्स पर अवेयरनेस के लिए ऑडियो मैसेज
बेंगलुरू शहर के ट्रैफिक सिग्नल्स पर अवेयरनेस के लिए ऑडियो मैसेज दिया जा रहा है। हार्ट संबंधी जानकारियों से जागरूक करने के साथ ही क्यूआर कोड का इमरजेंसी में इस्तेमाल संबंधी जानकारी दी जा रही है। बेंगलुरू सिटी के संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ.बीआर रविकांत गौड़ा, मणिपाल अस्पताल के डॉ.एच.सुदर्शन बल्लाल ने इस पहल की शुरूआत की है।
इमरजेंसी में नंबर डॉयल करने की बजाय क्यूआर कोड से इमरजेंसी सेवा
अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल इमरजेंसी में इमरजेंसी सर्विसेस के लिए नंबर डॉयल करने की बजाय क्यूआर कोड स्कैन करते ही सीधे इमरजेंसी सेवा का नंबर मिल जाएगा। इसके अलावा हार्ट संबंधी इमरजेंसी के दौरान सीपीआर व अन्य प्रकार की जानकारियां देकर तत्काल मरीज की मदद कराई जा सकेगी। सीपीआर कौशल की मदद से मरीज की जान बचाई जा सकेगी। बीबीएमपी और बैंगलोर सिटी ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से मणिपाल हॉस्पिटल्स के नेतृत्व में बेंगलुरु को हार्ट स्मार्ट सिटी बनाएगी।
इस तरह मदद करेगा क्यूआर कोड
डॉ. बी.आर. रविकांत गौड़ा ने बताया कि लोग अक्सर आपातकालीन स्थिति के दौरान एम्बुलेंस सेवा की संख्या को भूल जाते हैं, जिससे जान भी जा सकती है। इस समस्या के समाधान के रूप में, अस्पताल ने क्यूआर कोड पहल शुरू की है। यह क्यूआर कोड इमरजेंसी एंबुलेंस नंबर डॉयल करने और बुलाने पर मदद करेगा। इसके अलावा उन्हें सीपीआर या कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन पर शिक्षित करेगा जो जीवन बचाने में मदद करेगा।
क्यूआर कोड इनिशिएटिव अभी इन जगहों पर...
क्यूआर कोड शुरू में मणिपाल ओल्ड एयरपोर्ट, ट्रिनिटी सर्कल, ब्रिगेड रोड, अनिल किम्बले एलआईसी, एमजी रोड, कब्बन पार्क, इंडियन एक्सप्रेस, मेखरी सर्कल, फ्लाईओवर के नीचे हेब्बल, कुंदंगल्ली सहकार नगर, सांके रोड, यशवंतपुर मेन सहित प्रमुख ट्रैफिक जंक्शनों पर स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा व्हाइटफील्ड बिगबाजार, ओफर्म, कुंदनहल्ली, सरजापुर, सोनी वर्ल्ड कोरमंगला, जयनगर, लालबाग वेस्ट और टाउनहॉल पर भी लगाया गया है।
यह भी पढ़ें:
आईएमएफ की एमडी ने IMF व World Bank के बोर्ड में कह दी भारत को लेकर बड़ी बात, जाने फिर क्या हुआ...
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.