
हेल्थ डेस्क: करी पत्ता साउथ इंडिया में काफी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि अब इस पत्ते का इस्तेमाल नॉर्थ में भी खूब होने लगा है। जैसे-जैसे करी पत्ता के जादुई गुणों को लोग जान रहे हैं वैसे-वैसे वो अपने डाइट में इसे शामिल कर रहे हैं। करी पत्ता खाने का टेस्ट तो बढ़ाता है ही, अगर इसका इस्तेमाल खाली पेट खाने में किया जाए तो कई रोगों से मुक्ति मिल सकती है। अगर आप रह रोज दो से तीन करी पत्ते को चबाकर खाते हैं तो इससे कई लाभ होते हैं। आइए जानते हैं कि करी पत्ते से कौन-कौन से 7 हेल्थ प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकता है।
डायबिटीज को करता है कंट्रोल
वर्तमान में डायबिटीज की समस्या हर किसी को होने लगी है। शुगर लेवल बढ़ने से लोग बीमार हो रहे हैं। करी पत्ते में हाइपोग्लाइसेमिक प्रॉपर्टीज होती है। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है।
पाचन तंत्र रखता है मजबूत
हर सुबह तीन से चार करी पत्ता खान से ब्लोटिंग,कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। इससे पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में हेल्प होती है। अगर पाचन तंत्र सही रहता है तो कई तरह की बीमारियां अपने आप खत्म हो जाती है। मतलब पाचनसे जुड़ी बीमारी को जड़ से खत्म कर देता है।
इम्यूनिटी बढ़ता है
करी पत्ता खाने से इम्यूनिटी भी बढ़ता है। शरीर मजबूत होता है। खाली पेट करी पत्ता खाने से आप बीमारियों से दूर रहते हैं।
वजन कम करने में मदद
हर रोज खाली पेट करी पत्ता खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इसके साथ ही शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर करता है।
करी आंखों के लिए वरदान
करी पत्ता में विटामिन ए होता है। जो आंखों की रोशनी को बढ़ाता है। खाली पेट सेवन करने से रोशनी में इजाफा होता है।
लीवर को रखता है स्ट्रॉग
खाली पेट करी पत्ता खाने से लिवर फिट रहता है। कमजोर लिवर वाले व्यक्तियों के लिए करी पत्ता काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। करी पत्ता में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा दिलाता है। आप भी करी पत्ते को अपने डेली लाइफ में शामिल कीजिए और हेल्दी लाइफ को एन्जॉय कीजिए।
और पढ़ें:
बच्चों में फैल रही है 'क्रूप'बीमारी, कोरोना जैसे होते हैं लक्षण, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट
25वें जन्मदिन पर यहां अविवाहितों को दी जाती है 'सजा', दालचीनी से नहलाकर किया जाता है ये काम
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.