
हेल्थ डेस्क. आंख है तो खूबसूरत जिंदगी है, इसके कलर हम देख पाते हैं। लेकिन जब इसमें कोई प्रॉब्लम होने लगती है तो फिर एक डर बैठ जाता है कि कहीं हम काली तस्वीरों में ना कैद हो जाए। डिजिटल युग में हम ज्यादातर वक्त मोबाइल, लैपटॉप या डेस्टॉप पर गुजारते हैं, जिसकी वजह से आंखें प्रभावित होती हैं। कई केस में तो आंखों की रोशनी भी जा सकती है। इसलिए हेल्दी, संतुलित डाइट लेना जरूरी है जो हमारे विजन को बचाकर रखें। हम आपको बताने जा रहे हैं उन खाने की चीजों के बारे में जिसे डाइट में शामिल करने के बाद आंखों की रोशनी बनी रहती है।
अंडा
अंडा में मौजूद विटामिन और पोषक तत्व, जिनमें ल्यूटिन और विटामिन ए शामिल हैं आंखों के कार्य के लिए वास्तव में हेल्दी और लंबे समय तक आंखों की रोशनी में सुधार करते हैं। आप किसी भी तरह से अंडे पका सकते हैं और खा सकते हैं और यहां तक कि उन्हें कच्चा खाने की हिम्मत भी कर सकते हैं।
हैंड ऑफ बुद्धा फल
यह सबसे अजीब दिखने वाले फलों में से एक है। ये फल हिमालय के निचले हिस्से और चीन में पाया जाता है। ये देखने में भगवान बुद्ध के हाथों की तरह लगता है इस वजह से इसे हैंड ऑफ बुद्धा फल कहते हैं। यह जूसी फल विटामिन सी से भरपूर होता है और यह रेटिना की कोशिकाओं की रक्षा करने में मदद करता है। इसलिए आंखों की रोशनी में सुधाकर के लिए इसे अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इस फल को सलाद के रूप में, पैनकेक के बैटर में डालकर खा सकते हैं।
गाजर
गाजर व्यापक किसी रूप में आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। अंडे की जर्दी के समान, गाजर में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन भी होता है जो आंखों के संक्रमण और अन्य गंभीर आंखों की स्थिति को रोकने में मदद करता है।
बादाम और अन्य ड्राईफ्रूट्स
आंखों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए विटामिन ई और ओमेगा फैटी एसिड महत्वपूर्ण हैं और इन पोषक तत्वों के सबसे अच्छे वाहक बादाम जैसे सूखे मेवे हैं। यह एक ऐसा भोजन है जिसके लिए आपको अपने स्नैक्स के तौर पर ले सकते हैं। लेकिन बस इसे कम मात्रा में लेना चाहिए क्योंकि यह कैलोरी से भरपूर होता है। इसलिए इसे खाते वक्त मात्रा पर नजर रखनी चाहिए।
मछली
यदि आप मांसाहारी हैं तो चिकन या बीफ की जगह पर समुद्री मछली को चुने, क्योंकि यह ओमेगा -3 फैटी एसिड के सबसे समृद्ध स्रोतों में से एक माना जाता है जो आंखों की रोशनी में काफी योगदान देता है। जो लोग शाकाहारी हैं वे मछली के तेल की खुराक का विकल्प चुन सकते हैं।
और पढ़ें:
क्या पुरुष में सेक्स ड्राइव को कम कर रहा है बिरयानी मसाला, जानें इसका सच
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.