भारतीय पुरुषों की मर्दानगी पर लगा 'ग्रहण', स्पर्म बनने से रोक रहे हैं ये 8 नए जीन्स, रिसर्च में खुलासा

Published : Sep 08, 2022, 05:31 PM IST
भारतीय पुरुषों की मर्दानगी पर लगा 'ग्रहण', स्पर्म बनने से रोक रहे हैं ये 8 नए जीन्स, रिसर्च में खुलासा

सार

भारतीय पुरुषों में हाल के दिनों में बढ़ी नपुसंकता के पीछे की वजह 8 नए जीन्स को बताया जा रहा है। इन जीन्स के बारे में हैरान करने वाली जानकारी वैज्ञानिकों ने जुटाई है। इन जीन्स की वजह से स्पर्म प्रोडक्शन में कमी आई है।

हेल्थ डेस्क. भारत में पिछले कुछ वक्त से पुरुषों में नामर्दी के मामले बढ़े हैं। उनके स्पर्म काउंट में गिरावट आई है या फिर उनकी गुणवत्ता खराब है। जिसकी वजह से पुरुष बांझपन बढ़ा है। बढ़ती नामर्दी के पीछे वैज्ञानिकों ने 8 नए जीन्स को दोषी बताया है। जी हां, सही पढ़ा आपने..पुरुषों के अंदर 8 नए जीन्स का पता चला है जो स्पर्म को प्रभावित कर रहे हैं। हैदराबाद के विज्ञानिकों के एक ग्रुप ने इसका खुलासा किया है।

साइंस जर्नल ह्यूमन मोलीक्यूलर जेनेटिक्स ( Human Molecular Genetics) में छपी इस रिपोर्ट में  इन 8 खतरनाक जीन्स का जिक्र किया गया है। इन जीन्स में म्यूटेशन की वजह से स्पर्म का प्रोडक्शन कम हो जाता है। जिससे नपुंसकता का खतरा पुरुषों में बढ़ जाता है। जिसकी वजह से महिलाएं प्रेग्नेंट नहीं पा रही हैं।इस रिसर्च टीम में हैदराबाद के सेंट्रर फॉर सेल्यूलर मोलीक्यूरल बायोलॉजी (CCMB), द सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायगोनोस्टिक (CDFD) और ममता फर्टिलिटी हॉस्पिटल के वैज्ञानिक शामिल हुए थे। जिन्होंने इन जीन्स का पता लगाया है।

इन जीन्स के नाम हैं-
1. CETN1
2.BRDT
3. GMCL1
4.CATSPERD
5.TSSK4
6.TSKS
7. ZNF318
8. SPATA6

CDFD के डायरेक्टर के के तंगाराज ने बताया कि इस रिसर्च में कुल 8 जीन्स का पता चला है। ये जीन्स खराब और पुरुषों में नार्मदी को बढ़ाने वाले हैं। इन जीन्स को अबतक पुरुषों की फर्टिलिटी की भूमिका से जोड़कर नहीं देखा गया था। लेकिन जब इनपर रिसर्च हुआ तो चौंकाने वाला परिणाम आया। इन जीन्स में कई म्यूटेशन पाए गए हैं। जिसकी वजह से पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या बढ़ी है।

जीन्स में म्यूटेशन स्पेर्म को बनने से रोक रहा है

रिसर्च के दौरान टीम ने 8 जीन्स में से शामिल एक जीन CETN1 (Centrin 1) के म्यूटेशन का स्टडी किया। जिसमें यह पता लगाने की कोशिश की गई कि क्या यह स्पर्म के प्रोडक्शन पर असर डालता है। स्टडी में देखा गया कि CETN1 में म्यूटेशन के कारण सेल्स में डिविजन रुक गया जिसकी वजह से पर्याप्त मात्रा में स्पर्म नहीं बना। यानी जीन्स में म्यूटेशन स्पर्म के प्रोडक्शन को प्रभावित कर रहा है।

कहां से आते हैं जीन्स

रिसर्च में पाया गया है कि यह जीन्स माता-पिता (खासकर माता) से पुरुषों में आते हैं। हालांकि ये कहना गलत होगा कि इन जीन्स से प्रभावित पुरुष बच्चे नहीं पैदा कर सकते हैं। इस रिसर्च के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ सुधाकर डिगमर्थी ने कहा कि हमने पहले सभी जीन्स के जरूरी हिस्सों को सिक्वेंस में किया। इसके बाद नेक्स्ट जेनरेश सिक्वेंशिंग में हमने 47 इन्फर्टाइल पुरुषों में इसका परीक्षण किया। इसके बाद हमने देश के अलग-अलग हिस्से के करीब 1500 नपुंसक पुरुषों में इन बदलाव को आजमाया और रिजल्ट पॉजिटिव आया। मतलब इन जीन्स से निपटा जा सकता है। बता दें कि दुनिया में हर 7 पुरुष में से एक नामर्द होते हैं। 

और पढ़ें:

टीवी एक्ट्रेस ने इस सीक्रेट तरीके से 50 KG किया WEIGHT LOSS, बिकिनी में तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

वेट लॉस सर्जरी कराने जा रहे हैं तो सावधान ! 25 साल के युवक की हुई मौत

PREV

Recommended Stories

Heat Wave Protection Tips: तेज धूप और लू में भी नहीं होगी थकान, बस इन 5 टिप्स से खुद को करें प्रोटेक्ट
Skincare Alert: इंडियन गर्ल्स कर रही हैं ये 5 इंस्टाग्राम ब्यूटी ट्रेंड को फॉलो करके बड़ी गलती