
हेल्थ डेस्क. तकनीक का बेतहाशा इस्तेमाल और खानपान में खराबी की वजह से इसका हानिकार प्रभाव सेहत के साथ-साथ हमारे आंखों की रोशनी पर पड़ने लगा है। बड़े तो छोड़िए छोटे-छोटे बच्चों के विजन कमजोर हो रहे हैं। कम उम्र में उन्हें लेंस या चश्मा लगाकर रहना पड़ रहा है। विजन को कमजोर होने से बचाया जा सकता है। इसके लिए हम आपको बताने जा रहे हैं वो 7 फूड्स जिसको डाइट में शामिल करें और तेज रोशनी पाएं।
मछली
सैल्म, टूना , सार्डिन मछली ओमेगा-3 से भरपूर होती है। जो आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। ये ड्राई आइज,मैक्युलर डीजेनेरशन और मोतियाबिंद (cataracts) से बचाने में मदद कर सकती है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक,केल और कोलार्ड साग में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन पाया जाता है। ये आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
अंडा
अंडे में विटामिन और पोषक तत्व, ल्यूटिन और विटामिन ए मिलता है। यह रतौंधी, ड्राई आइज होने से रोकता है। इसके साथ ही आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
खट्टे फल
जामुन, संतरा, अंगूर और नींबू विटामिन सी से भरपूर होते हैं।यह मोतियाबिंद होने से रोकते हैं। मैक्युलर डीजेनेरशन की परेशानी को भी दूर करते हैं।
ड्राई फ्रूट्स
पिस्ता, अखरोट और बादाम में ओमेगा-3, फैटी एसिड और विटामिन ई पाया जाता है। यह आंखों के हेल्थ को बढ़ावा देते हैं। ये संपूर्ण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। स्नैक के तौर पर आप इसे कभी भी खा सकते हैं।
कलरफूल फ्रूड्स और सब्जियां
गाजर, टमाटर, शिमला मिर्च, स्ट्रॉबेरी, कद्दू, मक्का और खरबूजा जैसे खाद्य पदार्थ विटामिन ए और सी से भरे हुए होते हैं। ये आंखों के लिए रामबाण साबित होते हैं। गाजर में बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए पाया जाता है। जो आंखों की रोशनी बढ़ान के लिए जाना जाता है।
साबुत अनाज
कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) वाले खाद्य पदार्थ आंखों के लिए अच्छे होते हैं। ब्राउन राइस, होल ओट्स, क्विनोआ को अपने डाइट में शामिल करें। इसके अलावा चीया सीड्स और अलसी के बीज आदि आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इनमें ओमेगा -3 एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
और पढ़ें:
इस डिवाइस को लगाएं बांह में और 3 साल तक अनचाही प्रेग्नेंसी से पाए छुटकारा
इन 5 काम के करने से पुरुष हो सकते हैं नपुसंक! फर्टिलिटी डॉक्टर ने बताया
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.