
हेल्थ डेस्क। कोरोना वायरस (Covid-19) की वजह से दुनियाभर के तमाम हिस्सों में रह रहे लोगों को अपने घरों में ही वक्त गुजारना पड़ रहा है। इसका बुरा असर लोगों की रोजमर्रा के काम और जरूरतों पर पड़ा है। खासकर लोगों के स्वास्थ्य और मेडिकल सर्विसेस पर। लेकिन तकनीकी और इंटरनेट का शुक्रगुजार होना चाहिए कि अब घर में रहते हुए भी हेल्थ और मेडिकल सर्विस से जुड़ी फैसिलिटीज का फायदा घर बैठे उठाया जा सकता है। इस काम में नीचे बताए जा रहे Apps मददगार हो सकते हैं। इन्हें गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। कई Apps में तमाम सर्विसेज फ्री हैं। आइए इनपर एक नजर डालते हैं।
#. 1Mmg : इस App की मदद से घर पर दवाइयां मंगाई जा सकती हैं। यहां सलाह के लिए डॉक्टर्स की भी मदद ली जा सकती है।
#2. Aayu: लॉकडाउन या दूरदराज के इलाकों में रहने वालों के लिए ये App वरदान की तरह है। यहां अलग-अलग रोगों के लिए एक हजार से ज्यादा स्पेशलिस्ट डॉक्टर सर्विस देते हैं।
#3. mfine: इस App पर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से बात की जा सकती है। ये बातचीत चैट के अलावा ऑडियो और वीडियो कॉल में भी हो सकती है।
#4. DocsApp : यहां भी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से सीधे सेवाएं ली जा सकती हैं।
#5. HomeWorkout: इस App को पांच करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। इस साल जुलाई तक यहां प्रीमियम वर्कआउट बिल्कुल फ्री है। खास बात यह भी कि यहां बताई गई एक्सरसाइज के लिए जिम की जरूरत नहीं है। यानी एक्सरसाइज इक्विपमेंट के बिना भी App की मदद से वर्कआउट कर सकते हैं।
#6. Cure.fit : इस App पर योग, मेडिटेशन के अलावा हेल्थ और फूड के लिए टेलिफोनिक सलाह ली जा सकती है।
#7. LoseWeight : इस App को 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। यहां 30 दिनों के अंदर वजन कम करने वाले धांसू वर्कआउट मिल जाएंगे। इसके साथ ही कोई भी अपनी वजह और कैलोरी का हिसाब रख सकता है।
#8. HealthifyMe: इस App को डाउनलोड कर पर्सनल डाइट प्लान बनाने और उस पर निगरानी करने में मदद मिलती है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.